South Africa Champions vs West Indies Champions: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (World Championship of Legends 2026) का तीसरा मुकाबला शारजाह में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में एबी डिविलियर्स और रिचर्ड लेवी के अर्धशतकों के दम पर अफ्रीका ने विंडीज के सामने 243 रन का विशाल लक्ष्य रखा है।
South Africa Champions vs West Indies Champions Highlights: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (World Championship of Legends 2026) के तीसरे सीजन में तीसरा मुकाबला रविवार 4 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच शारजाह में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज टीम के सामने 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। इस मुकाबले में रिचर्ड लेवी ने महज 39 गेंदों पर पांच चौके और 8 छक्कों की मदद से 87 रन की धमाकेदार पारी खेली, इससे पहले उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, एबी डिविलियर्स ने 39 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 70 रन की दमदार पारी खेली, इस पारी में उन्होंने महज 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
शतक से चूके रिचर्ड लेवी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका चैंपियंस की शुरुआत ठीक-ठाक रही। उसका पहला विकेट 3.4 ओवर में 31 के स्कोर पर फाफ डुप्लेसिस के रूप में गिरा। वह 11 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए रिचर्ड लेवी और एबी डिविलियर्स के बीच महज 42 गेंदों पर 104 रन की साझेदारी हुई। रिचर्ड महज 39 गेंदों पर पांच चौके और 8 छक्कों की मदद से 87 रन की धमाकेदार पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद उसका तीसरा विकेट 146 के स्कोर पर कोलिन इंग्राम के रूप में गिरा। वह सिर्फ सात रन बनाकर आउट हुए।
एबी डिविलियर्स ने 39 गेंदों पर ठोके 70 रन
साउथ अफ्रीका टीम का चौथा विकेट 16.2 ओवर में 208 के स्कोर पर गिरा, जब सारेल एर्वी 13 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद एबी डिविलियस 39 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर आउट हुए। तक तक साउथ अफ्रीका 19.4 ओवर में 240 के स्कोर पर पहुंच गया था।
इसके बाद प्रोटियाज टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाते हुए विंडीज के सामने 243 रन का विशाल लक्ष्य रखा। मोर्ने वान विक 17 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से डेव मोहम्मद ने सर्वाधिक दो विकेट, तो फिडेल एडवड्र्स, रयाद एमरिट और ड्वेन ब्रावो ने एक-एक विकेट हासिल किया।
Sports – Patrika | CMS


42 YEARS OLD. 50 OFF JUST 27 BALLS. AB STILL HAS THE FIREPOWER! 




