मथुरा में शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगी:तीन दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में बुझाई, 25-30 हजार का सामान जला

मथुरा में शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगी:तीन दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में बुझाई, 25-30 हजार का सामान जला

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के मंडी चौराहे के समीप रविवार शाम करीब 5 बजे एक मकान के ऊपर बने कमरे में अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आग की सूचना इलाका पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कमरे में रखे घरेलू सामान और कपड़ों ने आग पकड़ ली, जिससे आग तेजी से फैलने लगी। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मकान मालिक आशु अग्रवाल ने बताया कि उनके मकान के ऊपर बने कमरे में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। कमरे में घरेलू सामान और कपड़े रखे हुए थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी प्रयास के बाद आग को पूरी तरह बुझाया। मकान मालिक के अनुसार, आग लगने की इस घटना में करीब 25 से 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग के कारण कमरे में रखा घरेलू सामान और कपड़े नष्ट हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति कमरे में मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते दमकल विभाग की टीम के पहुंचने और आग पर काबू पाने से आग को और अधिक फैलने से रोक लिया गया। हादसे में किसी के हताहत न होने से परिवार और आसपास के लोगों ने राहत महसूस की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *