शिक्षक दंपती हत्याकांड में कर्मचारी समेत 3 हिरासत में:रकम की लालच में मर्डर का शक; मोबाइल की कुएं में हुई सर्चिंग

शिक्षक दंपती हत्याकांड में कर्मचारी समेत 3 हिरासत में:रकम की लालच में मर्डर का शक; मोबाइल की कुएं में हुई सर्चिंग

सुल्तानपुर में चर्चित शिक्षक दंपती हत्याकांड में पुलिस ने प्रिंसिपल मुकेश सिंह के करीबी कर्मचारी समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने शराब के नशे में हत्या करने की बात बताई है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच अब इलेक्ट्रॉनिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों पर केंद्रित है। मोबाइल की तलाश में कुएं में चला रेस्क्यू रविवार को SDRF अयोध्या की दो टीमों ने स्कूल के पूर्वी गेट से करीब 400 मीटर दूर स्थित कुएं में विनीता सिंह के मोबाइल की तलाश की। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। शाम करीब 5:30 बजे टीम वापस लौट गई। स्कूल में रखी रकम को लेकर जांच पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मुकेश सिंह ने स्कूल में निर्माण कार्य और शिक्षकों के वेतन के लिए बड़ी रकम अपने आवास में रखी थी। आरोपियों को इसकी जानकारी होने की बात सामने आई है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि रकम के लालच में वारदात को अंजाम दिया गया। पत्नी के कमरे में पहुंचने पर हुआ हमला सूत्रों के मुताबिक, घटना की रात आरोपी कमरे में रखी चाबी तलाश रहे थे। इसी दौरान किचन में खाना बना रहीं विनीता सिंह वहां पहुंच गईं। उन्हें देखकर आरोपी घबरा गया। आरोप है कि विनीता ने उसे डांटा तो कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी ने पास रखे फावड़े से उन पर हमला कर दिया। पत्नी की चीख सुनकर पहुंचे प्रिंसिपल पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विनीता की चीख सुनकर मुकेश सिंह कमरे की ओर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना के समय करीब तीन लोगों के मौके पर मौजूद होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस अभी सभी तथ्यों की पुष्टि में जुटी है। UPI ट्रांजेक्शन की भी जांच जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने स्टाफ और अन्य लोगों के मोबाइल नंबरों पर छोटे-छोटे UPI ट्रांजेक्शन किए। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन ट्रांजेक्शन का मकसद जांच को दूसरी दिशा में ले जाना था। पुलिस के मुताबिक, मौके से नकदी से जुड़े कुछ सुराग भी मिले हैं। एक आरोपी की चप्पल मिलने का दावा जांच टीम से जुड़े एक सदस्य के मुताबिक, एक आरोपी की एक पैर की चप्पल घटनास्थल से मिली है। CCTV फुटेज और आरोपियों के सैंपल के मिलान की भी बात सामने आई है। पुलिस अब कोर्ट में केस को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक, फॉरेंसिक और अन्य साक्ष्य जुटा रही है। एक आरोपी का चोरी का रिकॉर्ड पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए कर्मचारी का पहले चोरी का रिकॉर्ड मिला है। हालांकि तीनों आरोपियों की पूरी आपराधिक पृष्ठभूमि अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने कर्मचारी से अलग-अलग कई बार पूछताछ की है। पुलिस पर जल्द खुलासे का दबाव मामले में पुलिस पर जल्द खुलासा करने का दबाव है। एसपी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के साथ इलेक्ट्रॉनिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों को जुटाकर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में लगी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *