जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कचनामा गांव में शनिवार रात वार्ड सदस्य के पति कमलेश कुमार (32) की हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रहे कमलेश पर चाकू और रॉड से हमला किया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी और वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। नीचे कमरे में सो रहे थे कमलेश, छत पर थी पत्नी और बच्चा जानकारी के अनुसार, कमलेश कुमार घर के निचले कमरे में सो रहे थे। उनकी पत्नी कंचन सिंह, जो वार्ड सदस्य हैं, और बच्चा छत पर थे। सुबह बच्चे ने कमरे में पिता को खून से लथपथ देखा। इसके बाद उसने परिजनों को जानकारी दी। घटना सामने आते ही घर में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। चाकू-रॉड से हमला, वारदात के बाद हमलावर फरार परिजनों के मुताबिक, कमलेश पर चाकू और रॉड से हमला किया गया। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घर में सो रहे व्यक्ति की हत्या से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावर घर में कैसे दाखिल हुए और वारदात के पीछे किसकी भूमिका है। हत्या से भड़के ग्रामीण, पांच घंटे तक सड़क जाम हत्या से नाराज ग्रामीणों ने अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और बड़े अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर सागरपुर-मखदुमपुर सड़क को करीब पांच घंटे तक जाम रखा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एनएच-22 को भी करीब एक घंटे तक बाधित किया। सड़क जाम होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। एसडीपीओ-2 समेत कई थानों की पुलिस पहुंची जाम और हत्या की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ-2 कीर्ति कमल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाया तथा अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद लोगों ने जाम हटाया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। बालू कारोबार और महिला से संबंध का एंगल की जांच हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बालू कारोबार से जुड़े विवाद के साथ गांव की किसी महिला से कथित संबंध के एंगल को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कमलेश की किसी से पुरानी रंजिश थी या हत्या के पीछे कोई अन्य वजह थी। जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कचनामा गांव में शनिवार रात वार्ड सदस्य के पति कमलेश कुमार (32) की हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रहे कमलेश पर चाकू और रॉड से हमला किया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी और वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। नीचे कमरे में सो रहे थे कमलेश, छत पर थी पत्नी और बच्चा जानकारी के अनुसार, कमलेश कुमार घर के निचले कमरे में सो रहे थे। उनकी पत्नी कंचन सिंह, जो वार्ड सदस्य हैं, और बच्चा छत पर थे। सुबह बच्चे ने कमरे में पिता को खून से लथपथ देखा। इसके बाद उसने परिजनों को जानकारी दी। घटना सामने आते ही घर में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। चाकू-रॉड से हमला, वारदात के बाद हमलावर फरार परिजनों के मुताबिक, कमलेश पर चाकू और रॉड से हमला किया गया। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घर में सो रहे व्यक्ति की हत्या से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावर घर में कैसे दाखिल हुए और वारदात के पीछे किसकी भूमिका है। हत्या से भड़के ग्रामीण, पांच घंटे तक सड़क जाम हत्या से नाराज ग्रामीणों ने अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और बड़े अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर सागरपुर-मखदुमपुर सड़क को करीब पांच घंटे तक जाम रखा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एनएच-22 को भी करीब एक घंटे तक बाधित किया। सड़क जाम होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। एसडीपीओ-2 समेत कई थानों की पुलिस पहुंची जाम और हत्या की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ-2 कीर्ति कमल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाया तथा अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद लोगों ने जाम हटाया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। बालू कारोबार और महिला से संबंध का एंगल की जांच हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बालू कारोबार से जुड़े विवाद के साथ गांव की किसी महिला से कथित संबंध के एंगल को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कमलेश की किसी से पुरानी रंजिश थी या हत्या के पीछे कोई अन्य वजह थी।

