जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित 10वीं सीनियर नेशनल गतका चैंपियनशिप-2026 में नालंदा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्थानीय ‘विनर्स स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ इंडिया’ के खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में उत्कृष्ट खेल भावना, अदम्य साहस और बेजोड़ तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदकों पर कब्जा जमाया। इस शानदार जीत के साथ ही जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय पटल पर बिहार का मान बढ़ाया है। कड़े मुकाबलों में चमकी नेहा, विकाश और बिपिन ने जीता रजत बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए एकेडमी की जांबाज खिलाड़ी नेहा कुमारी ने अपने वर्ग में असाधारण खेल दिखाया। प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देते हुए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं, पुरुष वर्ग के बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबलों में विकास सिंह, बिपिन कुमार ने रजत पदक अपने नाम किए। इसके अतिरिक्त, महिला वर्ग के एक अन्य कड़े मुकाबले में शालिनी रंजन ने अपनी सटीक तकनीक और फुर्ती के दम पर कांस्य पदक जीतकर जिले की झोली में चौथा पदक डाला। अन्य प्रतिभागियों के जुझारू प्रदर्शन की भी हुई सराहना एकेडमी के अन्य प्रमुख प्रतिभागी सत्यम सिंह, रौशन रंजन और मोहित ने भी अपने-अपने मुकाबलों में पूरे दमखम के साथ हिस्सा लिया। हालांकि पदक तालिका में जगह बनाने से चूक गए, लेकिन उनके जुझारू खेल और उच्च स्तरीय अनुशासन ने राष्ट्रीय स्तर के निर्णायकों को काफी प्रभावित किया। देश भर से आए शीर्ष खिलाड़ियों के कड़े दबाव और कठिन मौसमी परिस्थितियों के बावजूद नालंदा के इन युवाओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। खेल प्रेमियों में जश्न का माहौल, एकेडमी ने दी बधाई नालंदा की ऐतिहासिक धरती से निकलकर श्रीनगर के राष्ट्रीय मंच तक खिलाड़ियों का यह सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। इस शानदार उपलब्धि की सूचना मिलते ही जिले के खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और युवा खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रतियोगिता के समापन पर विनर्स स्पोर्ट्स एकेडमी प्रबंधन ने सभी पदक विजेताओं और प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत-लगन रंग लाई है, जो भविष्य में अन्य युवाओं को पारंपरिक खेलों की ओर आकर्षित करेगी। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित 10वीं सीनियर नेशनल गतका चैंपियनशिप-2026 में नालंदा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्थानीय ‘विनर्स स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ इंडिया’ के खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में उत्कृष्ट खेल भावना, अदम्य साहस और बेजोड़ तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदकों पर कब्जा जमाया। इस शानदार जीत के साथ ही जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय पटल पर बिहार का मान बढ़ाया है। कड़े मुकाबलों में चमकी नेहा, विकाश और बिपिन ने जीता रजत बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए एकेडमी की जांबाज खिलाड़ी नेहा कुमारी ने अपने वर्ग में असाधारण खेल दिखाया। प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देते हुए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं, पुरुष वर्ग के बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबलों में विकास सिंह, बिपिन कुमार ने रजत पदक अपने नाम किए। इसके अतिरिक्त, महिला वर्ग के एक अन्य कड़े मुकाबले में शालिनी रंजन ने अपनी सटीक तकनीक और फुर्ती के दम पर कांस्य पदक जीतकर जिले की झोली में चौथा पदक डाला। अन्य प्रतिभागियों के जुझारू प्रदर्शन की भी हुई सराहना एकेडमी के अन्य प्रमुख प्रतिभागी सत्यम सिंह, रौशन रंजन और मोहित ने भी अपने-अपने मुकाबलों में पूरे दमखम के साथ हिस्सा लिया। हालांकि पदक तालिका में जगह बनाने से चूक गए, लेकिन उनके जुझारू खेल और उच्च स्तरीय अनुशासन ने राष्ट्रीय स्तर के निर्णायकों को काफी प्रभावित किया। देश भर से आए शीर्ष खिलाड़ियों के कड़े दबाव और कठिन मौसमी परिस्थितियों के बावजूद नालंदा के इन युवाओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। खेल प्रेमियों में जश्न का माहौल, एकेडमी ने दी बधाई नालंदा की ऐतिहासिक धरती से निकलकर श्रीनगर के राष्ट्रीय मंच तक खिलाड़ियों का यह सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। इस शानदार उपलब्धि की सूचना मिलते ही जिले के खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और युवा खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रतियोगिता के समापन पर विनर्स स्पोर्ट्स एकेडमी प्रबंधन ने सभी पदक विजेताओं और प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत-लगन रंग लाई है, जो भविष्य में अन्य युवाओं को पारंपरिक खेलों की ओर आकर्षित करेगी।

