गड्ढे में डूबे बच्चे को बचाने गई महिला की मौत:बांका में जितिया पर्व पर हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से जख्मी

गड्ढे में डूबे बच्चे को बचाने गई महिला की मौत:बांका में जितिया पर्व पर हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से जख्मी

बांका में शनिवार की शाम जितिया पर्व को लेकर स्नान करने के दौरान हुए हादसे में एक महिला की डूबने से मौत हो गई। वहीं चार साल का बच्चा और उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। दोनों का इलाज साहबगंज स्थित एक निजी क्लीनिक में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना बेलहर प्रखंड अंतर्गत बदुआ नदी की है। मृतका की पहचान बेलहर थाना क्षेत्र के खरवा गांव निवासी शंकर यादव की पत्नी प्रेमलता देवी (35) के रूप में हुई है। जबकि जख्मी बच्चे की पहचान कैलाश यादव के बेटे अखिलेश कुमार और उसकी पत्नी बुधनी देवी के रूप में हुई है। ग्रामीणों एवं परिजनों के अनुसार जितिया पर्व को लेकर गांव की कुछ महिलाएं शनिवार की शाम संध्या पूजा की परंपरा के तहत बदुआ नदी में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान चार साल के अखिलेश कुमार मशीन से बालू उठाने के कारण नदी में बने गहरे गड्ढे के पानी में चला गया और डूबने लगा। बच्चे को डूबता देखकर उसकी मां बुधनी देवी, प्रेमलता देवी और एक अन्य महिला उसे बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गईं। बच्चे को बचाने में ग्रामीण महिला की मौत बच्चे को बचाने के प्रयास में प्रेमलता देवी अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। वहीं साथी महिला ने किसी तरह अखिलेश कुमार और उसकी मां बुधनी देवी को पानी से बाहर निकाला। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन के बाद प्रेमलता देवी को पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर,गंभीर स्थिति को देखते हुए अखिलेश कुमार और बुधनी देवी को साहबगंज स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। हादसे की खबर मिलते ही प्रेमलता देवी के पति शंकर यादव, बेटे अमरेश कुमार, रुपेश कुमार और बेटी उषा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन शव से लिपटकर विलाप करने लगे।अचानक हुई घटना से खरवा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीणों ने बताया कि शंकर यादव गांव में ही मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पत्नी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांका में शनिवार की शाम जितिया पर्व को लेकर स्नान करने के दौरान हुए हादसे में एक महिला की डूबने से मौत हो गई। वहीं चार साल का बच्चा और उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। दोनों का इलाज साहबगंज स्थित एक निजी क्लीनिक में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना बेलहर प्रखंड अंतर्गत बदुआ नदी की है। मृतका की पहचान बेलहर थाना क्षेत्र के खरवा गांव निवासी शंकर यादव की पत्नी प्रेमलता देवी (35) के रूप में हुई है। जबकि जख्मी बच्चे की पहचान कैलाश यादव के बेटे अखिलेश कुमार और उसकी पत्नी बुधनी देवी के रूप में हुई है। ग्रामीणों एवं परिजनों के अनुसार जितिया पर्व को लेकर गांव की कुछ महिलाएं शनिवार की शाम संध्या पूजा की परंपरा के तहत बदुआ नदी में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान चार साल के अखिलेश कुमार मशीन से बालू उठाने के कारण नदी में बने गहरे गड्ढे के पानी में चला गया और डूबने लगा। बच्चे को डूबता देखकर उसकी मां बुधनी देवी, प्रेमलता देवी और एक अन्य महिला उसे बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गईं। बच्चे को बचाने में ग्रामीण महिला की मौत बच्चे को बचाने के प्रयास में प्रेमलता देवी अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। वहीं साथी महिला ने किसी तरह अखिलेश कुमार और उसकी मां बुधनी देवी को पानी से बाहर निकाला। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन के बाद प्रेमलता देवी को पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर,गंभीर स्थिति को देखते हुए अखिलेश कुमार और बुधनी देवी को साहबगंज स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। हादसे की खबर मिलते ही प्रेमलता देवी के पति शंकर यादव, बेटे अमरेश कुमार, रुपेश कुमार और बेटी उषा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन शव से लिपटकर विलाप करने लगे।अचानक हुई घटना से खरवा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीणों ने बताया कि शंकर यादव गांव में ही मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पत्नी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *