मधुबनी में चोरी-चाकूबाजी के मामले में 2 गिरफ्तार:एक पर घर में चोरी और हमला, दूसरे पर दुकानदार को चाकू मारने का आरोप

मधुबनी में चोरी-चाकूबाजी के मामले में 2 गिरफ्तार:एक पर घर में चोरी और हमला, दूसरे पर दुकानदार को चाकू मारने का आरोप

मधुबनी नगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी और चाकूबाजी की अलग-अलग घटनाओं के मामले में नगर थाना की पुलिस ने शनिवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान राघोनगर बड़ी मस्जिद निवासी निजाम अंसारी के पुत्र आफताब अंसारी तथा गांधी चौक निवासी शिवम ठाकुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपितों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने रविवार सुबह 11 बजे बताया कि 29 सितंबर 2026 को भौआरा निवासी अभिषेक कुमार के घर में चोरी तथा 1 अक्टूबर को उनके साथ चाकू से हमला कर घायल करने के आरोप में आफताब अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में नगर थाना के एसआई राजकिशोर राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आफताब अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरे मामले में शुक्रवार की रात गांधी चौक के समीप सिगरेट उधार देने से इनकार करने पर दुकानदार अजय नायक पर चाकू से हमला कर दिया गया था। आरोप है कि स्थानीय युवक शिवम ठाकुर ने अजय नायक के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। इस मामले में भी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिवम ठाकुर को गांधी चौक के समीप स्थित उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों गिरफ्तार युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कागजी एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। पुलिस दोनों मामलों में घटना के कारणों, आरोपों और अन्य संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है। मधुबनी नगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी और चाकूबाजी की अलग-अलग घटनाओं के मामले में नगर थाना की पुलिस ने शनिवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान राघोनगर बड़ी मस्जिद निवासी निजाम अंसारी के पुत्र आफताब अंसारी तथा गांधी चौक निवासी शिवम ठाकुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपितों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने रविवार सुबह 11 बजे बताया कि 29 सितंबर 2026 को भौआरा निवासी अभिषेक कुमार के घर में चोरी तथा 1 अक्टूबर को उनके साथ चाकू से हमला कर घायल करने के आरोप में आफताब अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में नगर थाना के एसआई राजकिशोर राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आफताब अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरे मामले में शुक्रवार की रात गांधी चौक के समीप सिगरेट उधार देने से इनकार करने पर दुकानदार अजय नायक पर चाकू से हमला कर दिया गया था। आरोप है कि स्थानीय युवक शिवम ठाकुर ने अजय नायक के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। इस मामले में भी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिवम ठाकुर को गांधी चौक के समीप स्थित उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों गिरफ्तार युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कागजी एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। पुलिस दोनों मामलों में घटना के कारणों, आरोपों और अन्य संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *