दाहानदी में नहाते समय 2 किशोरों की डूबने से मौत:तेज बहाव में गहराई का नहीं लगा अंदाजा, परिजन के पहुंचने से पहले तोड़ा दम

दाहानदी में नहाते समय 2 किशोरों की डूबने से मौत:तेज बहाव में गहराई का नहीं लगा अंदाजा, परिजन के पहुंचने से पहले तोड़ा दम

गोपालगंज में दाहा नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव के पास की है। मृतकों की पहचान बरईपट्टी गांव निवासी प्रमोद साह के बेटा आदित्य कुमार(13) और महंथ साह के बेटा सागर कुमार(12) के रूप में हुई है। दोनों किशोर गांव के पास बहने वाली दाहा नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों बच्चे पानी के तेज बहाव और गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते दोनों नदी के गहरे पानी में समा गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों और ग्रामीणों को जब तक घटना का अहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे की खबर जैसे ही गांव में फैली, परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। बदहवास परिजन और स्थानीय लोग नदी की ओर दौड़े। स्थानीय लोगो की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। परिजन के बयान पर कार्रवाई जारी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह मामला हादसे के कारण डूबने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। गोपालगंज में दाहा नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव के पास की है। मृतकों की पहचान बरईपट्टी गांव निवासी प्रमोद साह के बेटा आदित्य कुमार(13) और महंथ साह के बेटा सागर कुमार(12) के रूप में हुई है। दोनों किशोर गांव के पास बहने वाली दाहा नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों बच्चे पानी के तेज बहाव और गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते दोनों नदी के गहरे पानी में समा गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों और ग्रामीणों को जब तक घटना का अहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे की खबर जैसे ही गांव में फैली, परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। बदहवास परिजन और स्थानीय लोग नदी की ओर दौड़े। स्थानीय लोगो की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। परिजन के बयान पर कार्रवाई जारी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह मामला हादसे के कारण डूबने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *