मोतिहारी में तिलावे नदी में डूबी बच्ची का शव मिला:नहाने गई 3 सहेलियों में से एक की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ बॉडी

मोतिहारी में तिलावे नदी में डूबी बच्ची का शव मिला:नहाने गई 3 सहेलियों में से एक की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ बॉडी

मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। तिलावे नदी में नहाने गई तीन सहेलियों में से एक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो को बचा लिया गया। मृत बच्ची का शव 24 घंटे बाद नदी से बरामद हुआ है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। दो सहेलियों के साथ नहाने गयी थी मृत बच्ची की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के रोहिनिया निवासी राजू यादव की 10 वर्षीय पुत्री मनिता कुमारी के रूप में हुई है। घटना रोहिनिया स्थित तिलावे नदी की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर मनिता अपनी दो सहेलियों गुंजन और मुस्कान के साथ तिलावे नदी में नहाने गई थी। नहाने के दौरान अचानक मनिता का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे डूबता देख दोनों सहेलियां घबरा गईं और दौड़कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों द्वारा बच्ची की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। रविवार सुबह एनडीआरएफ की टीम तिलावे नदी पहुंची। टीम अपनी बोट तैयार कर नदी में तलाशी अभियान शुरू करने ही वाली थी, तभी ग्रामीणों ने बच्ची का शव पानी में उपलाता हुआ देखा। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर बंजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। बंजरिया थानाध्यक्ष निभा कुमारी ने बताया कि शनिवार को रोहिनिया में एक बच्ची तिलावे नदी में डूब गई थी, जिसका शव आज बरामद हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। तिलावे नदी में नहाने गई तीन सहेलियों में से एक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो को बचा लिया गया। मृत बच्ची का शव 24 घंटे बाद नदी से बरामद हुआ है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। दो सहेलियों के साथ नहाने गयी थी मृत बच्ची की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के रोहिनिया निवासी राजू यादव की 10 वर्षीय पुत्री मनिता कुमारी के रूप में हुई है। घटना रोहिनिया स्थित तिलावे नदी की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर मनिता अपनी दो सहेलियों गुंजन और मुस्कान के साथ तिलावे नदी में नहाने गई थी। नहाने के दौरान अचानक मनिता का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे डूबता देख दोनों सहेलियां घबरा गईं और दौड़कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों द्वारा बच्ची की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। रविवार सुबह एनडीआरएफ की टीम तिलावे नदी पहुंची। टीम अपनी बोट तैयार कर नदी में तलाशी अभियान शुरू करने ही वाली थी, तभी ग्रामीणों ने बच्ची का शव पानी में उपलाता हुआ देखा। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर बंजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। बंजरिया थानाध्यक्ष निभा कुमारी ने बताया कि शनिवार को रोहिनिया में एक बच्ची तिलावे नदी में डूब गई थी, जिसका शव आज बरामद हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *