आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव आज औरंगाबाद आ रहे हैं। दोपहर 3:10 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे और करीब 1 घंटे 5 मिनट तक यहां रुकेंगे। इसके बाद 4:15 बजे पटना के लिए रवाना होंगे। उनके आगमन को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। तेजस्वी यादव की मौजूदगी में पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह राजद का दामन थामेंगे। उनके साथ उनके सैकड़ों समर्थकों के भी राजद की सदस्यता लेने की तैयारी है। अशोक कुमार सिंह इससे पहले जदयू के विधायक रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से प्रमोद कुमार सिंह को टिकट दिए जाने के बाद बागी हो गए थे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। इसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। जदयू से अलग होने के बाद अब उन्होंने राजद में शामिल होने का फैसला किया है। उनके राजद में आने को जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम में औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैनर-पोस्टर से पटा शहर, अशोक सिंह को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी तेजस्वी यादव के स्वागत को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहे बैनर और पोस्टर से पट गए हैं। रमेश चौक, ओवरब्रिज, सच्चिदानंद कॉलेज मोड़ और गांधी मैदान समेत कई स्थानों पर बड़े-बड़े फ्लेक्स लगाए गए हैं। कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। तेजस्वी यादव की सभा में अशोक कुमार सिंह का राजद में शामिल होना कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा। उनके शामिल होने के बाद पार्टी के संगठन में भी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा चल रही है कि अशोक कुमार सिंह को राजद के जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अशोक कुमार सिंह इससे पहले जदयू के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। पार्टी संगठन में काम करने का अनुभव और नेतृत्व क्षमता होने के कारण राजद में उनकी भूमिका को लेकर अटकलें तेज हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों के राजद में आने से पार्टी को जिले में संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सांसद ने लिया तैयारियों का जायजा शनिवार की शाम औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष सह गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा समेत राजद के अन्य पदाधिकारियों ने गांधी मैदान पहुंचकर सभा स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि कार्यक्रम की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। औरंगाबाद जिले के कोने-कोने से पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभास्थल और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। डी एरिया को जवानों की निगरानी में रखा जाएगा। भीड़ को देखते हुए गांधी मैदान के आसपास बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। राजद कार्यकर्ताओं को भी व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग की जिम्मेदारी दी गई है। तेजस्वी यादव के करीब एक घंटे के कार्यक्रम और अशोक कुमार सिंह के राजद में शामिल होने के कारण रविवार का दिन जिले की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव आज औरंगाबाद आ रहे हैं। दोपहर 3:10 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे और करीब 1 घंटे 5 मिनट तक यहां रुकेंगे। इसके बाद 4:15 बजे पटना के लिए रवाना होंगे। उनके आगमन को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। तेजस्वी यादव की मौजूदगी में पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह राजद का दामन थामेंगे। उनके साथ उनके सैकड़ों समर्थकों के भी राजद की सदस्यता लेने की तैयारी है। अशोक कुमार सिंह इससे पहले जदयू के विधायक रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से प्रमोद कुमार सिंह को टिकट दिए जाने के बाद बागी हो गए थे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। इसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। जदयू से अलग होने के बाद अब उन्होंने राजद में शामिल होने का फैसला किया है। उनके राजद में आने को जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम में औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैनर-पोस्टर से पटा शहर, अशोक सिंह को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी तेजस्वी यादव के स्वागत को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहे बैनर और पोस्टर से पट गए हैं। रमेश चौक, ओवरब्रिज, सच्चिदानंद कॉलेज मोड़ और गांधी मैदान समेत कई स्थानों पर बड़े-बड़े फ्लेक्स लगाए गए हैं। कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। तेजस्वी यादव की सभा में अशोक कुमार सिंह का राजद में शामिल होना कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा। उनके शामिल होने के बाद पार्टी के संगठन में भी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा चल रही है कि अशोक कुमार सिंह को राजद के जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अशोक कुमार सिंह इससे पहले जदयू के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। पार्टी संगठन में काम करने का अनुभव और नेतृत्व क्षमता होने के कारण राजद में उनकी भूमिका को लेकर अटकलें तेज हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों के राजद में आने से पार्टी को जिले में संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सांसद ने लिया तैयारियों का जायजा शनिवार की शाम औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष सह गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा समेत राजद के अन्य पदाधिकारियों ने गांधी मैदान पहुंचकर सभा स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि कार्यक्रम की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। औरंगाबाद जिले के कोने-कोने से पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभास्थल और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। डी एरिया को जवानों की निगरानी में रखा जाएगा। भीड़ को देखते हुए गांधी मैदान के आसपास बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। राजद कार्यकर्ताओं को भी व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग की जिम्मेदारी दी गई है। तेजस्वी यादव के करीब एक घंटे के कार्यक्रम और अशोक कुमार सिंह के राजद में शामिल होने के कारण रविवार का दिन जिले की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

