मधेपुरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 6 दुकानें राख:सिलेंडर फटने से लाखों का सामान जला, प्रशासन से मुआवजा देने की मांग

मधेपुरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 6 दुकानें राख:सिलेंडर फटने से लाखों का सामान जला, प्रशासन से मुआवजा देने की मांग

मधेपुरा के मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र की सिंगियान पंचायत स्थित मनहरा चौक पर शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में छह दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में एक कॉस्मेटिक दुकान, दो नाश्ता दुकान, एक मेडिकल स्टोर, एक जनरल स्टोर और एक सब्जी दुकान आ गई। अगलगी में दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकानदारों ने लाखों रुपए के नुकसान की बात कही है। बताया गया कि सबसे पहले कॉस्मेटिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। देखते ही देखते आग बगल की नाश्ता दुकानों तक पहुंच गई। सिलेंडर फटने के बाद आग फैली इसी दौरान दुकानों में रखे गैस सिलेंडर तेज गर्मी के कारण फट गए। सिलेंडर फटने के बाद आग तेजी से फैल गई और आसपास की अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। आग की सूचना मिलते ही चौक पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकानों में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। अगलगी में राजेश और जितन की नाश्ता दुकान, रामशरण का मेडिकल स्टोर और चिंटू का जनरल स्टोर शामिल है। कॉस्मेटिक और सब्जी दुकान के संचालकों के नाम पता नहीं चल सके हैं। दुकानदारों के अनुसार कॉस्मेटिक सामान, खाद्य सामग्री, मिठाई, दवाइयां, किराना सामान समेत अन्य सामग्री जल गई। दुकानदारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। मधेपुरा के मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र की सिंगियान पंचायत स्थित मनहरा चौक पर शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में छह दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में एक कॉस्मेटिक दुकान, दो नाश्ता दुकान, एक मेडिकल स्टोर, एक जनरल स्टोर और एक सब्जी दुकान आ गई। अगलगी में दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकानदारों ने लाखों रुपए के नुकसान की बात कही है। बताया गया कि सबसे पहले कॉस्मेटिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। देखते ही देखते आग बगल की नाश्ता दुकानों तक पहुंच गई। सिलेंडर फटने के बाद आग फैली इसी दौरान दुकानों में रखे गैस सिलेंडर तेज गर्मी के कारण फट गए। सिलेंडर फटने के बाद आग तेजी से फैल गई और आसपास की अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। आग की सूचना मिलते ही चौक पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकानों में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। अगलगी में राजेश और जितन की नाश्ता दुकान, रामशरण का मेडिकल स्टोर और चिंटू का जनरल स्टोर शामिल है। कॉस्मेटिक और सब्जी दुकान के संचालकों के नाम पता नहीं चल सके हैं। दुकानदारों के अनुसार कॉस्मेटिक सामान, खाद्य सामग्री, मिठाई, दवाइयां, किराना सामान समेत अन्य सामग्री जल गई। दुकानदारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *