देवरी के किन्नर गोलू हाजी की हार्ट अटैक से मौत:दो पहले इलाज के लिए दिल्ली गए थे, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के थे अध्यक्ष

देवरी के किन्नर गोलू हाजी की हार्ट अटैक से मौत:दो पहले इलाज के लिए दिल्ली गए थे, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के थे अध्यक्ष

सागर के देवरी में किन्नर समाज के मुखिया और राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के अध्यक्ष किन्नर हाजी गोलू उम्र 45 साल का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही सागर जिले समेत प्रदेशभर से किन्नर समाज के मुखिया देवरी पहुंचने लगे हैं। जिनकी अंत्येष्टि शनिवार को कौशल किशोर वार्ड मुक्तिधाम पर की जाएगी। रंगरेज मोहल्ला में बने निवास पर किन्नर गोलू हाजी का शव शुक्रवार रात दिल्ली से देवरी लाया गया। उनके निवास मंगलमुखी पर बड़ी संख्या में किन्नर समाज और मोहल्ले के लोग इकट्ठे हुए। मातम का माहौल पसरा हुआ है। 25 साल से देवरी में रह रहे थे गुरु किरण बुआ ने बताया कि करीब 25 साल पहले किन्नर समाज देवरी की मुखिया धनकुवर की छोड़ी हुई विरासत को गोलू हाजी ने संभाला था। तबीयत खराब होने पर दो दिन पहले इलाज के लिए दिल्ली गए थे। जहां इलाज के बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया। गोलू हाजी समाज सेवा के साथ मधुर स्वभाव के धनी थे। उनके निधन की खबर से पूरे नगर में शोक का माहौल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *