भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ चौथा विकेट गंवाया:ईशान किशन बोल्ड हुए, अभिषेक ने फिफ्टी लगाई; स्कोर 128/4

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ चौथा विकेट गंवाया:ईशान किशन बोल्ड हुए, अभिषेक ने फिफ्टी लगाई; स्कोर 128/4

भारत ने एशियाड मेंस क्रिकेट के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक शुरुआत की है। 13.1 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 128/4 है। कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। ईशान किशन (20 रन) को अराफात मिन्हास ने बोल्ड कर दिया। अभिषेक शर्मा (27 गेंद पर 61 रन) ने फिफ्टी लगाई। पाकिस्तान के सईम अयूब ने ओपनर वैभव सूर्यवंशी (15 रन) को आउट करके बच्चे खिलाने जैसा सेलिब्रेशन किया। टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। दो दिन पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया था। पहलगाम अटैक के बाद नो-हैंडशेक पॉलिसी भारतीय मेंस और विमेंस क्रिकटर्स ने पिछले 387 दिन और 6 मैचों से पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया है। यह फैसला पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम अटैक के बाद लिया गया था। नो-हैंडशेक की शुरुआत सितंबर 2025 में मेंस एशिया कप से हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *