बुधनी में यात्री बस के सामने आया बाघ:सड़क पर टहलने के बाद झाड़ियों में गायब, खटपुरा और धामनखेड़ा में ग्रामीणों में दहशत

बुधनी में यात्री बस के सामने आया बाघ:सड़क पर टहलने के बाद झाड़ियों में गायब, खटपुरा और धामनखेड़ा में ग्रामीणों में दहशत

सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में शाहगंज के पास ग्राम खटपुरा में बीती रात करीब 8 बजे एक बाघ अचानक यात्री बस के सामने आ गया। सड़क पर बाघ को देखकर बस में बैठे यात्रियों में हलचल मच गई। इसी दौरान एक यात्री ने मोबाइल से बाघ का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, यात्री बस शाहगंज मार्ग से गुजर रही थी। तभी खटपुरा के पास झाड़ियों से निकलकर बाघ सड़क पर आ गया। बस की हेडलाइट की रोशनी में वह कुछ देर तक सड़क पर टहलता रहा। इसके बाद धीरे-धीरे झाड़ियों की ओर चला गया। बाघ को बस के इतने करीब देखकर यात्री हैरान रह गए। क्षेत्र के समाजसेवी दीपक भार्गव ने भी घटना की पुष्टि की है। धवोटी-धामनखेड़ा मार्ग पर भी दिखा बाघ सीहोर जिले में पिछले कुछ दिनों से जंगल से लगे ग्रामीण इलाकों में बाघ की आवाजाही देखी जा रही है। खटपुरा के अलावा धवोटी-धामनखेड़ा मार्ग पर भी बाघ नजर आया था। जानकारी के अनुसार, इस इलाके में बाघ ने एक बकरी का शिकार भी किया। रिहायशी क्षेत्र के पास बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता है। जंगल से लगे गांवों में सतर्कता जरूरी रातापानी अभयारण्य और आसपास के वन क्षेत्रों से लगे गांवों में बाघ की लगातार आवाजाही को देखते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत है। ग्रामीणों को रात के समय अकेले बाहर निकलने से बचना चाहिए और बाघ दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसका पीछा करने के बजाय वन विभाग को सूचना देनी चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *