वाराणसी के शिवपुर में मां भवानी स्पोर्टिंग क्लब भवानीपुर के तत्वावधान में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को भवानीपुर स्थित मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नेता अजय मौर्या ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में भवानीपुर, पिसौर, दनियालपुर, खड़िया, चमाव और सिकंदरपुर स्पोर्टिंग क्लब की टीमों ने प्रतिभाग किया। सुबह नौ बजे शुरू हुई प्रतियोगिता शाम पांच बजे तक चली। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मैदान में मौजूद दर्शकों में उत्साह बना रहा। फाइनल मुकाबला दनियालपुर स्पोर्टिंग क्लब ए और भवानीपुर स्पोर्टिंग क्लब ए के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में दनियालपुर की टीम ने 25 अंक हासिल किए, जबकि भवानीपुर की टीम 14 अंक ही बना सकी। दनियालपुर स्पोर्टिंग क्लब ए ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। समापन पर विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समिति सदस्यों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया।

