मोहाली के खरड़ में 28 सितंबर को युवक ने अपनी पत्नी और सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सुसाइड कर लिया। उसने मरने से पहले एक वीडियो बनाया था। जिसमें उसने यह आरोप लगाया था। अब इस मामले मे उसकी पत्नी ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर अपना पक्ष रखा है। उसने आरोप लगाया है कि उसका अपने पति से 2021 से कोई संपर्क नहीं है।
उसने यहां तक आरोप लगाया कि उसकी कई लड़कियों से रिलेशन थे। उसने बताया कि कि वह पहले मुझसे मारपीट करता था। हालांकि उन्होंने दावा किया कि दविंदर से अभी उसका तालाक नहीं हुआ था। लेकिन अब उसने दूसरी शादी कर रखी थी। उसने प्रशासन से मांग की है कि सारे मामले की गंभीरता से जांच की जाए। मै चाहती कि मेरी व मेरे बच्चे की जिंदगी खराब न हो। अब 6 पाइंटों में जानिए आखिर वीडियो में क्या कहा :- 2021 से हम दोनों अलग रह रहे मैं 2021 से दविंदर से अलग रह रही थी। मैं अपनी मां के पास रह रही थी। मेरे घरवालों का भी उससे कोई संपर्क नहीं था। जैसे मृतक (दविदंर ) ने आरोप लगाए हैं कि मेरी पत्नी मुझे परेशान करती थी और मुझे कॉल करती थी, तो पहली बात यह है कि मेरे माता-पिता ने कभी उसे कॉल नहीं किया। यहां तक कि मेरी फैमिली ने भी उससे कभी संपर्क नहीं किया और न ही कभी कुछ किया। इन्होंने मुझे 13 दिसंबर 2020 को घर से निकाल दिया था। उसके बाद मैंने शिकायत की थी। इसके बाद भी यह नहीं सुधरा। बाद में राजीनामा कर मुझे बाहर से बाहर ले गया। करीब दो महीने तक मेरे साथ रहा। उसके बाद मेरे साथ मारपीट कर मुझे छोड़कर चला गया। इसके बाद यह मेरे संपर्क में नहीं आया। फिर हमारा कोर्ट केस चला। कोर्ट केस के बाद भी हमारी नहीं बनी और हम फिर अलग हो गए। कई लड़कियों के साथ रिलेशन में था अलग होने के बाद भी यह मेरे साथ मारपीट करता था। इसने कभी बच्चे के बारे में नहीं पूछा। इसका चार साल का बेटा है, जो मेरी मां के पास रहता है। इसकी माता आरोप लगाती हैं कि मैं मेरे बेटे को परेशान करती थी। अगर मैं किसी को परेशान करती हूं या किसी नंबर से कॉल करती हूं, तो उसका रिकॉर्ड और व्हाट्सऐप चैट होनी चाहिए। मैंने चार साल से कोई कॉल नहीं की है।यह मल्टीपल रिलेशन में था। सभी को कहता था कि मेरी पत्नी से तलाक हो गया है। लड़कियों को झांसा देता था कि मैं तुमसे शादी करूंगा। मेरे पास उन लड़कियों के बारे में प्रूफ भी हैं, जिनके साथ इसके रिलेशन थे। बिना तालाक दिए दूसरी शादी की दूसरा, यह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गया था। इसने दूसरी शादी कर ली थी। उसका नाम पूनम भारद्वाज है। इसके पिता, बहन और मां को सब पता था। नवंबर 2025 से वह लड़की इनके घर में रह रही थी। 10 मार्च 2026 को इन्होंने शादी कर ली थी। मुझे यह सारी बात इनकी भाभी ने बताई थी। अभी तक मेरे साथ उसका राइट बनता था कि मैं उससे बात करूं।
मैं उसकी लीगल वाइफ थी। मैंने एसएसपी ऑफिस में शिकायत दी थी और वह वूमेन सेल में मार्क हुई। वूमेन सेल में इसकी फैमिली आई और मेरी मम्मी भी आईं। वहां पर हम दोनों ने कहा कि हमने इकट्ठे नहीं रहना है और हम तलाक लेंगे। वूमेन सेल में यह तय हो गया था कि हम तलाक लेंगे। वहां सब कुछ निपट गया था। मारपीट के समय मां कभी नहीं रोकती थी मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं कि मैंने इनके बेटे को परेशान किया और उससे डिमांड की। मेरा बेटा 2021 में पैदा हुआ था। 2026 चल रहा है और वह पांच साल का हो गया है। मुझे दविंदर ने क्या दिया? आज तक कोई खर्च दिया? कोई प्रूफ होना चाहिए। उसने यहां तक पता नहीं किया कि उसकी पत्नी और बच्चा कैसे रहे हैं। आपने आरोप लगा दिया कि मैंने उसे मारा है, जबकि वह मेरे संपर्क में था ही नहीं। दविंदर मम्मी के सामने मेरे साथ मारपीट करता था। उस समय मम्मी कहती थीं कि यह पति-पत्नी का मामला है, हम बीच में नहीं पड़ेंगे। इन्होंने मुझे घर से निकाल दिया। मेरी मम्मी का नाम लगाया है, जबकि मेरी मम्मी ने कभी इन्हें फोन नहीं किया। गांव के सरपंच से पूछा जाए कि क्या हुआ था। हम उनके साथ इनके घर गए थे। उस समय इन्होंने मना कर दिया था।
उम्मीद थी कभी सुधरेगा मैं एक उम्मीद पर बैठी थी कि यह कभी सुधरेगा। यह कभी नहीं सुधरा। यह लोगों से मारपीट करता था और जेल में भी रह चुका है। मैं इसकी लाइफ में कभी नहीं थी, न आज हूं। इसकी लाइफ में पूनम नाम की लड़की थी, जिससे इसने शादी की। जो हुआ, गलत हुआ है। मेरा पति था, मेरे बच्चे का पिता था, लेकिन मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं था।
मेरे ऊपर आरोप न लगाए जाएं। आप क्रॉस चेक करें। वीडियो में मेरा नाम लेकर गया है। मैं यह बात मान लेती हूं, लेकिन क्या प्रूफ है कि मैंने उसके साथ संपर्क किया है? किसी के साथ कोई प्रूफ नहीं हुआ। अंजू के फोन से वीडियो पोस्ट की गई। उसने इसके घरवालों को सूचना नहीं दी कि आपका बेटा यह करने जा रहा है। मेरे नंबर इनकी फैमिली के पास हैं। मेरे नंबरों की चेकिंग करवाई जाए। मैं भी किसी की बेटी हूं यह कह रहा है कि मेरी मां ने मौत से पहले कॉल की थी। यह कॉल भी चेक करवाई जाए। यह आदमी डिफॉल्टर था और मारपीट में बहुत रहता था। कभी किसी के साथ रहता था। इसकी फैमिली को यह सब पता होता था। इसकी बहन और मां हमेशा इसका साथ देती हैं। मैं भी किसी की बेटी हूं। मैं मार खाने के लिए नहीं बनी हूं। मेरे घरवालों ने मेरी शादी की थी। यह लव मैरिज थी। यह खुद आए थे। सब कुछ लेन-देन हुआ था। मैं प्रशासन से अपील करती हूं कि सारे आरोपों की जांच की जाए। मेरा बच्चा है। मेरे बच्चे की जिंदगी खराब न हो। वीडियो में दविंदर ने ये बातें कही… सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में दविंदर ने कहा कि मैं जो भी कर रहा हूं, इसमें मेरे परिवार का कोई दोष नहीं है। मेरे किसी दोस्त का भी कोई दोष नहीं है। इसमें दोष सिर्फ निशा का है, जो मेरी पत्नी थी, और दूसरी उसकी मां सलोचना देवी का है। दविंदर ने कहा कि इन दोनों मां-बेटी ने मिलकर पता नहीं मेरे ऊपर कितने केस कर दिए। कभी रेप का केस, कभी दहेज का, कभी मारपीट का। मैं बहुत परेशान हो चुका हूं और अब तंग आकर अपनी जिंदगी को गुडबाय कहने जा रहा हूं। मैं अब और नहीं जी पाऊंगा। दविंदर ने कहा कि मैं यह लेकर आया था, कनक वाली गोलियां मेरे पास हैं। मैं इन्हें खा लूंगा और अपनी जिंदगी समाप्त कर लूंगा। इसमें कोई मेरे मां-बाप को दोष न दे। मेरे मां-बाप ने भी बहुत पैसा खर्च किया है, बहुत ज़्यादा। दविंदर ने कहा कि अब वे भी दुखी हो चुके हैं। उनके पास इतने पैसे नहीं हैं। हम इतने सक्षम नहीं हैं कि पैसे ही देते जाएं। इतनी मांगें कहां से पूरी करेंगे? कोई ठीक से फैसला नहीं कराता। कभी सही तरीके से फैसला नहीं हुआ। दविंदर ने कहा कि मैं यह अपने पूरे होश-हवास में कर रहा हूं, क्योंकि अब मुझसे और जिया नहीं जा रहा। मुझे इंसाफ दिया जाए। निशा और सलोचना देवी को उनके किए की उचित सजा दी जाए। दविंदर ने कहा कि जो धंधा इन्होंने चला रखा है, यह शायद मेरे साथ ही नहीं बल्कि दूसरे लोगों के साथ भी करते हैं। शादी करवाते हैं और बाद में पैसे ले लेते हैं, पैसों की मांग करते हैं। हम कहां से पैसे दें? दविंदर ने कहा कि मेरी शादी 19 अक्टूबर 2020 को हुई थी। सातवां साल लग गया है। मेरे ऊपर रेप का केस हुआ, जिसमें मैं बरी हुआ। फिर दहेज के केस हो गए, मारपीट के केस हो गए। और मैं कितना कुछ बताऊं…।

