टूट गया क्रिस गेल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, लुआन ड्रे प्रीटोरियस बने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज

टूट गया क्रिस गेल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, लुआन ड्रे प्रीटोरियस बने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज

Lhuan-dre Pretorius, T20 Cricket Record: लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने साउथ अफ्रीका की घरेलू टी20 लीग में इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 79 गेंदों पर 188 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Lhuan-dre Pretorius, T20 Cricket Record: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने साउथ अफ्रीका की डोमेस्टिक टी20 लीग में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। प्रीटोरियस ने 188 रनों की तूफानी पारी खेलकर टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने अपनी इस पारी में 15 चौके और 13 छक्के लगाए। इस पारी से उन्होंने 13 साल पहले बनाए क्रिस गेल के सबसे बडे टी20 व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गेल ने 2013 आईपीएल में पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ 175 रन की नाबाद पारी खेली थी।

एक छोर पर अंत तक टीके रहे

टाइटंस की ओर से खेल रहे प्रीटोरियस ने टीम को बेहद आक्रामक अंदाज में शुरुआत दी। वह पहली गेंद से बॉलर्स पर हावी नजर आए। अपने साथी सलामी बल्लेबाज के साथ मिलकर उन्होंने पहले विकेट के लिए 7.4 ओवर में 112 रन की साझेदारी की। हैरान करने वाली बात ये थी कि इस शतकीय साझेदारी में सिनेथेम्बा केशिले सिर्फ 14 रन बना सके। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे लेकिन प्रीटोरियस बड़े शॉट लगाते रहे और रन बनाने की रफ्तार को कम नहीं होने दिया।

प्रीटोरियस ने साउथ अफ्रीका के लिए अब तक 17 टी20 मुकाबले खेले हैं लेकिन अब तक इंटरनेशनल पिच पर उनका बल्ला इस तरह कभी नहीं चला है। उन्होंने 25 की औसत से अब तक 427 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं लेकिन अब तक सिर्फ 2 ही मैच खेल पाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 7 रन निकले हैं।

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 267 रन बनाए। जवाब में नाइट्स की टीम 143 रन पर ही ढेर हो गई और 124 से मुकाबला हार गई।

T20 में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी

क्रम खिलाड़ी रन खिलाफ तारीख
1 ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस 188 टाइटंस 2 अक्टूबर 2026
2 एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) 172 जिम्बाब्वे 3 जुलाई 2018
3 करनबीर सिंह (ऑस्ट्रिया) 164 हंगरी 28 जून 2026
4 हमजा खान (रवांडा) 164* आइवरी कोस्ट 24 मई 2026
5 हजरतुल्लाह जजई (अफगानिस्तान) 162* आयरलैंड 23 फरवरी 2019
6 मोहम्मद इहसान (स्पेन) 160 क्रोएशिया 7 दिसंबर 2025
7 एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) 156 इंग्लैंड 29 अगस्त 2013
8 साचा डी अल्विस (केमैन आइलैंड्स) 150* ब्राजील 14 दिसंबर 2024
9 कॉनर कैरोल (क्रोएशिया) 150* स्विट्जरलैंड 19 मई 2026
10 ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) 145* श्रीलंका 6 सितंबर 2016

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *