हरियाणा STF का बड़ा एक्शन:5 लाख का इनामी का शूटर हिसार से गिरफ्तार; पंजाब के शोरूम मालिक की हत्या में शामिल

हरियाणा STF का बड़ा एक्शन:5 लाख का इनामी का शूटर हिसार से गिरफ्तार; पंजाब के शोरूम मालिक की हत्या में शामिल

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पंजाब के 5 लाख रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी और लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। हिसार STF की टीम ने आरोपी को राजगढ़ रोड स्थित बाईपास फ्लाईओवर के पास से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के अबोहर स्थित राजीव नगर निवासी शक्ति कुमार के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। STF ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एनकाउंटर में मारे गए रामरतन ने दिया था हथियार.. 5 लाख का इनाम और 2 राज्यों में मुकदमे पंजाब के अबोहर में हुई इस हत्या के मामले में थाना सिटी-1 (फाजिल्का) में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(3)(5) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज था। वारदात के बाद से फरार चल रहे शक्ति कुमार पर पंजाब पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं, हिसार में अवैध हथियार और लॉरेंस गैंग का सक्रिय सदस्य होने के नाते आरोपी के खिलाफ थाना आजाद नगर (हिसार) में 2 अक्टूबर 2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a, 25(6), 54 और 59 के तहत FIR नंबर 520 दर्ज की गई है। हिसार STF आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है, जिसके बाद उसे पंजाब पुलिस के हवाले किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *