मारपीट की सूचना देकर पुलिस को बुलाकर पीटा:सीतामढ़ी में दारोगा पुनीत समेत कई पुलिसकर्मी घायल, 7 आरोपी गिरफ्तार

मारपीट की सूचना देकर पुलिस को बुलाकर पीटा:सीतामढ़ी में दारोगा पुनीत समेत कई पुलिसकर्मी घायल, 7 आरोपी गिरफ्तार

सीतामढ़ी में शुक्रवार रात मारपीट की सूचना देकर डायल-112 की टीम को बुलाया गया, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचते ही टीम पर ही हमला कर दिया गया। घटना में दारोगा पुनीत कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के सोहरवा गांव की है। गांव में विवाद के बाद डायल-112 पर कॉल कर मारपीट की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी मामले की जानकारी लेकर विवाद शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में दारोगा पुनीत कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सोनबरसा सीएचसी ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना में कुछ ग्रामीणों के भी चोटिल होने की सूचना है। स्थिति संभालने के लिए SSB पहुंचे पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही सोनबरसा थाना पुलिस के साथ आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसएसबी के जवानों को भी बुलाया गया। भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीएम आनंद कुमार,एएसपी आशीष आनंद भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। घायलों की तस्वीरें…. पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार एएसपी ने बताया कि डायल-112 की टीम को मारपीट की सूचना मिली थी। टीम सूचना पर मौके पर पहुंची, जहां पुलिस पर हमला किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हमले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। घटना के बाद सोहरवा गांव में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मुर्गी फार्म संचालक लालबाबू शाह को रोककर पूछताछ की और डंडे बरसा दिए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए दरोगा समेत अन्य सिपाही को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस झड़प में लालबाबू शाह,वैदेही यादव भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। सीतामढ़ी में शुक्रवार रात मारपीट की सूचना देकर डायल-112 की टीम को बुलाया गया, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचते ही टीम पर ही हमला कर दिया गया। घटना में दारोगा पुनीत कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के सोहरवा गांव की है। गांव में विवाद के बाद डायल-112 पर कॉल कर मारपीट की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी मामले की जानकारी लेकर विवाद शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में दारोगा पुनीत कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सोनबरसा सीएचसी ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना में कुछ ग्रामीणों के भी चोटिल होने की सूचना है। स्थिति संभालने के लिए SSB पहुंचे पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही सोनबरसा थाना पुलिस के साथ आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसएसबी के जवानों को भी बुलाया गया। भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीएम आनंद कुमार,एएसपी आशीष आनंद भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। घायलों की तस्वीरें…. पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार एएसपी ने बताया कि डायल-112 की टीम को मारपीट की सूचना मिली थी। टीम सूचना पर मौके पर पहुंची, जहां पुलिस पर हमला किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हमले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। घटना के बाद सोहरवा गांव में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मुर्गी फार्म संचालक लालबाबू शाह को रोककर पूछताछ की और डंडे बरसा दिए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए दरोगा समेत अन्य सिपाही को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस झड़प में लालबाबू शाह,वैदेही यादव भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *