शकरी बस सर्विस की 2 खड़ी बसों में लगी आग

शकरी बस सर्विस की 2 खड़ी बसों में लगी आग

अमृतसर | शकरी बस सर्विस की 2 खड़ी बसों में अचानक आग लग गई। घटना वीरवार रात करीब 11:40 बजे की है, जब रूट से वापस आने के बाद बसें खड़ी की गई थीं। आग लगने की सूचना कंपनी के कैशियर बलतेज सिंह ने तुरंत प्रबंधकों को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में पहले एक बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगती दिख रही है। आग फैलने के बाद पहली बस कथित तौर पर खुद-ब-खुद स्टार्ट होकर आगे चलने लगी और सामने खड़ी दूसरी बस से जा टकराई, जिससे वह भी आग की चपेट में आ गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *