गोरखपुर में पेड़ों की टहनियों की छंटाई की वजह से शनिवार को 11केवी खोराबार उपकेंद्र से जुड़े 11kv दिव्यनगर 01 व 02 ,ओझा जी, रानीडीहा, सिंघड़िया, आवास विकास सरवन नगर की विद्युत आपूर्ति दो -दो घंटे के लिए बाधित रहेगी। जिससे जुड़े मोहल्ला दिव्यनगर, दिव्येश्वर मंदिर, झारखंडी मंदिर, महादेवपुरम, भैरोपुर, धोबिटोला, आवास विकास, सिंघड़िया, रानीडीहा, अशोक गैस गोदाम, सरवन नगर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेंगे। वहीं 6 लेन रोड चौड़ीकरण के चलते 11 kv नौसढ़ फ़ीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से 04 बजे तक बाधित रहेगी और जिससे नौसढ़ के आसपास के सभी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इन इलाकों सुबह 11 बजे से कटेगी बिजली
इसके अलावा रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य को लेकर विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड के 11 केवी फेस तीन,11केवी दूरदर्शन, 11केवी पत्रकारपुरम, 11 केवी मोती पोखरा, 11 केवी राम जानकी नगर,11केवी कृष्णानगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र दुर्गाबाड़ी के 11केवी फीडर हनुमंतनगर , विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार के 11 केवी पादरी बाजार, सरस्वती पुरम,न्यू फीडर, विद्युत उपकेंद्र भटहट के 11 केवी भटहट फीडर, विद्युत उपकेंद्र शाहपुर , विद्युत उपकेंद्र रतनपुरा की विद्युत आपूर्ति कल दिनांक 03.10.26 को सुबह 11.00 बजे से 04.00 बजे तक बाधित रहेगी। दिव्य नगर सहारा की सप्लाई शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी जबकि 33 / 11 के वी सहारा स्टेट से निकलने वाले दिव्य नगर सहारा की सप्लाई सुबह 11:00 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान 11 केवी ब्रेकर की टेस्टिंग पैनल की वायरिंग परिवर्तक के मरम्मत अनुरक्षण का कार्य और 11 केवी लाइन पर पेड़ की डालियां की छटाई 11 केवी जरजर पोल बदलने का कार्य कराया जाएगा, जिससे महादेवपुरम शिवपुर वीर बहादुरपुरम पंप कैनाल चाणक्यपुरी रामपुर भगता बीजेपी कार्यालय भैरपुर महेरवा की बारी मां वैष्णो पुरम टीचर कालोनी कि सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि दिए गए समय से पहले अपने सभी जरुरी काम निपटा लें। ताकि कोई दिक्कत न हो। काम पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

