सीतामढ़ी पुलिस ने बच्चों से जुड़ी शिकायतों और उनकी सुरक्षा को लेकर नई पहल शुरू की है। शुक्रवार को महिला थाना परिसर में एसपी अमित रंजन ने चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। अब बच्चों से संबंधित शिकायतों पर पुलिस प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगी। सीडब्ल्यूपीओ सुनेंगे बच्चों की शिकायत एसपी अमित रंजन ने बताया कि चाइल्ड हेल्प डेस्क के लिए सीडब्ल्यूपीओ (बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी) तैनात रहेंगे। बच्चों से जुड़ी शिकायत मिलने पर उनकी बात को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा। मामले की प्रकृति के अनुसार पुलिस तत्काल आगे की कार्रवाई करेगी। सभी थानों में तैनात होंगे पुलिस पदाधिकारी एसपी ने कहा कि चाइल्ड हेल्प डेस्क की व्यवस्था केवल महिला थाना तक सीमित नहीं रहेगी। जिले के सभी थानों में बच्चों से संबंधित मामलों के लिए अलग से पुलिस पदाधिकारी और पुलिसबल तैनात किए जाएंगे। इसका मकसद यह है कि किसी भी थाना क्षेत्र में बच्चे से जुड़ी शिकायत सामने आने पर कार्रवाई के लिए उसे दूसरे स्तर तक भेजने में अनावश्यक देरी न हो। पुलिस के अनुसार, बच्चों से जुड़े मामलों में उनकी उम्र और परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील तरीके से कार्रवाई की जाएगी। चाइल्ड हेल्प डेस्क बच्चों के लिए अपनी बात रखने का सुरक्षित और सहज माध्यम भी बनेगा। 1098 पर शिकायत मिलते ही पुलिस होगी सक्रिय एसपी अमित रंजन ने कहा कि बच्चों से संबंधित शिकायत 1098 पर मिलते ही पुलिस तुरंत संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई कर सकेगी। इसके लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इस व्यवस्था के तहत बच्चों और उनके अभिभावकों को थाने में अपनी समस्या रखने के लिए अलग व्यवस्था मिलेगी। जिले के सभी थानों में चाइल्ड हेल्प डेस्क से जुड़ी व्यवस्था मजबूत होने के बाद बच्चों से संबंधित मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और निगरानी को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। पुलिस का उद्देश्य बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करना और जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। सीतामढ़ी पुलिस ने बच्चों से जुड़ी शिकायतों और उनकी सुरक्षा को लेकर नई पहल शुरू की है। शुक्रवार को महिला थाना परिसर में एसपी अमित रंजन ने चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। अब बच्चों से संबंधित शिकायतों पर पुलिस प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगी। सीडब्ल्यूपीओ सुनेंगे बच्चों की शिकायत एसपी अमित रंजन ने बताया कि चाइल्ड हेल्प डेस्क के लिए सीडब्ल्यूपीओ (बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी) तैनात रहेंगे। बच्चों से जुड़ी शिकायत मिलने पर उनकी बात को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा। मामले की प्रकृति के अनुसार पुलिस तत्काल आगे की कार्रवाई करेगी। सभी थानों में तैनात होंगे पुलिस पदाधिकारी एसपी ने कहा कि चाइल्ड हेल्प डेस्क की व्यवस्था केवल महिला थाना तक सीमित नहीं रहेगी। जिले के सभी थानों में बच्चों से संबंधित मामलों के लिए अलग से पुलिस पदाधिकारी और पुलिसबल तैनात किए जाएंगे। इसका मकसद यह है कि किसी भी थाना क्षेत्र में बच्चे से जुड़ी शिकायत सामने आने पर कार्रवाई के लिए उसे दूसरे स्तर तक भेजने में अनावश्यक देरी न हो। पुलिस के अनुसार, बच्चों से जुड़े मामलों में उनकी उम्र और परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील तरीके से कार्रवाई की जाएगी। चाइल्ड हेल्प डेस्क बच्चों के लिए अपनी बात रखने का सुरक्षित और सहज माध्यम भी बनेगा। 1098 पर शिकायत मिलते ही पुलिस होगी सक्रिय एसपी अमित रंजन ने कहा कि बच्चों से संबंधित शिकायत 1098 पर मिलते ही पुलिस तुरंत संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई कर सकेगी। इसके लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इस व्यवस्था के तहत बच्चों और उनके अभिभावकों को थाने में अपनी समस्या रखने के लिए अलग व्यवस्था मिलेगी। जिले के सभी थानों में चाइल्ड हेल्प डेस्क से जुड़ी व्यवस्था मजबूत होने के बाद बच्चों से संबंधित मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और निगरानी को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। पुलिस का उद्देश्य बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करना और जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है।

