शिवहर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 11 आपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपी ताराचंद साह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। उसकी तलाश में तकनीकी निगरानी के साथ मानवीय सूचना तंत्र का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। 11 मामलों में दर्ज है केस एसडीपीओ अनुशील कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान ताराचंद साह, पिता रामाशीष साह, निवासी मेसोढ़ा, थाना पिपराही, शिवहर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें भारतीय दंड संहिता के साथ बिहार मद्यनिषेध अधिनियम से जुड़े मामले भी शामिल हैं। महिला को धमकाने और मारपीट का आरोप ताराचंद साह शिवहर थाना कांड संख्या 343/26 में भी फरार था। इस मामले में उस पर एक महिला को धमकाने, मारपीट करने तथा उसके आभूषण और नकदी ले जाने का आरोप है। इस केस में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। निगरानी के बाद पुलिस ने दबोचा पुलिस टीम आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी। इसी दौरान सूचना मिलने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उसके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों और उसकी आपराधिक गतिविधियों को लेकर आगे की जांच कर रही है। शिवहर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 11 आपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपी ताराचंद साह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। उसकी तलाश में तकनीकी निगरानी के साथ मानवीय सूचना तंत्र का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। 11 मामलों में दर्ज है केस एसडीपीओ अनुशील कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान ताराचंद साह, पिता रामाशीष साह, निवासी मेसोढ़ा, थाना पिपराही, शिवहर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें भारतीय दंड संहिता के साथ बिहार मद्यनिषेध अधिनियम से जुड़े मामले भी शामिल हैं। महिला को धमकाने और मारपीट का आरोप ताराचंद साह शिवहर थाना कांड संख्या 343/26 में भी फरार था। इस मामले में उस पर एक महिला को धमकाने, मारपीट करने तथा उसके आभूषण और नकदी ले जाने का आरोप है। इस केस में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। निगरानी के बाद पुलिस ने दबोचा पुलिस टीम आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी। इसी दौरान सूचना मिलने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उसके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों और उसकी आपराधिक गतिविधियों को लेकर आगे की जांच कर रही है।

