खगड़िया में शुक्रवार को आयोजित ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने जदयू विधायक अनंत सिंह के पार्टी प्रत्याशी के बजाय दूसरे उम्मीदवार के समर्थन को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कोई न कोई अपना बेगाना हो जाता है, लेकिन इससे चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ता। मदन सहनी ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और गठबंधन के सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने विधान परिषद की सभी आठ सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया। अनंत सिंह के रुख को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों का निर्णय पार्टी नेतृत्व के स्तर पर लिया जाता है और इसे लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। नीरज कुमार के बजाय अनुज सिंह के समर्थन में हैं अनंत सिंह दरअसल, जदयू विधायक अनंत सिंह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जदयू के प्रत्याशी नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में हैं। जन सुराज ने अनुज सिंह को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। अनंत सिंह पहले ही अनुज सिंह को समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं। 1 अक्टूबर को अनुज सिंह के नामांकन के दौरान भी अनंत सिंह उनके साथ नजर आए थे। जीविका के 20 साल पर हुआ ‘नीतीश संवाद’ खगड़िया में ‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत ‘नीतीश संवाद’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जीविका समूहों से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान जीविका के दो दशक के सफर और इसके माध्यम से महिलाओं में आए सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव पर चर्चा की गई। मंत्री मदन सहनी ने इस दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं पर भी निशाना साधा और एनडीए की एकजुटता का दावा किया। कार्यक्रम में आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर गठबंधन की रणनीति और एकजुटता पर भी चर्चा हुई। आठ सीटों पर होने हैं विधान परिषद के चुनाव बिहार विधान परिषद की चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल आठ सीटों पर चुनाव होना है। पटना स्नातक सीट पर जदयू के नीरज कुमार और जन सुराज के डॉ. अनुज सिंह के बीच मुकाबला है। एमएलसी चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ी हुई है। एनडीए में जदयू और भाजपा के बीच सीटों को लेकर रणनीति बनाई जा रही है और गठबंधन के नेता सभी आठ सीटों पर समन्वय की बात कह रहे हैं। खगड़िया में शुक्रवार को आयोजित ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने जदयू विधायक अनंत सिंह के पार्टी प्रत्याशी के बजाय दूसरे उम्मीदवार के समर्थन को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कोई न कोई अपना बेगाना हो जाता है, लेकिन इससे चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ता। मदन सहनी ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और गठबंधन के सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने विधान परिषद की सभी आठ सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया। अनंत सिंह के रुख को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों का निर्णय पार्टी नेतृत्व के स्तर पर लिया जाता है और इसे लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। नीरज कुमार के बजाय अनुज सिंह के समर्थन में हैं अनंत सिंह दरअसल, जदयू विधायक अनंत सिंह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जदयू के प्रत्याशी नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में हैं। जन सुराज ने अनुज सिंह को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। अनंत सिंह पहले ही अनुज सिंह को समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं। 1 अक्टूबर को अनुज सिंह के नामांकन के दौरान भी अनंत सिंह उनके साथ नजर आए थे। जीविका के 20 साल पर हुआ ‘नीतीश संवाद’ खगड़िया में ‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत ‘नीतीश संवाद’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जीविका समूहों से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान जीविका के दो दशक के सफर और इसके माध्यम से महिलाओं में आए सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव पर चर्चा की गई। मंत्री मदन सहनी ने इस दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं पर भी निशाना साधा और एनडीए की एकजुटता का दावा किया। कार्यक्रम में आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर गठबंधन की रणनीति और एकजुटता पर भी चर्चा हुई। आठ सीटों पर होने हैं विधान परिषद के चुनाव बिहार विधान परिषद की चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल आठ सीटों पर चुनाव होना है। पटना स्नातक सीट पर जदयू के नीरज कुमार और जन सुराज के डॉ. अनुज सिंह के बीच मुकाबला है। एमएलसी चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ी हुई है। एनडीए में जदयू और भाजपा के बीच सीटों को लेकर रणनीति बनाई जा रही है और गठबंधन के नेता सभी आठ सीटों पर समन्वय की बात कह रहे हैं।

