जापान में घर में लगी आग, 3 लोगों की मौत और 4 बच्चे लापता

जापान में घर में लगी आग, 3 लोगों की मौत और 4 बच्चे लापता

जापान (Japan) में आज एक घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय मीडिया ने जानकारी दी कि यह घटना आज, शुक्रवार, 2 अक्टूबर को मीए (Mie) प्रीफेक्चर के त्सु (Tsu) शहर के कारासुचो इलाके में हुई। त्सु शहर मीए की राजधानी भी है। जानकारी के अनुसार आग स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2 बजे लगी और कुछ ही देर में फैल गई। घर में आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने हेल्पलाइन नंबर पर दी। इसके बाद फायरब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए फायरब्रिगेड की 11 गाड़ियाँ और अन्य वाहन बुलाने पड़े और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस काम में करीब 2 घंटे का समय लगा। आग की वजह से घर को काफी नुकसान पहुंचा। आग की वजह से घर जलकर खाक हो गया।

3 लोगों की मौत

जापान के मीए प्रीफेक्चर के त्सु शहर में स्थित घर में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई, जिसकी जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी। आग बुझाने के बाद मलबे से तीनों के शव बरामद हो गए हैं। हालांकि तीनों की पहचान अभी नहीं बताई गई है।

4 बच्चे लापता

घर में आग लगने की इस घटना के बाद 4 बच्चे लापता हो गए हैं। पुलिस और फायर फाइटर्स चारों बच्चों को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। चारों की उम्र 4 से 13 वर्ष बताई जा रही है।

2 लोग हुए घायल

आग की वजह से 2 लोग घायल भी हो गए। इनमें 38 साल का एक पुरुष और 43 साल की एक महिला शामिल हैं, जो उस घर में ही रहते थे। आग की वजह से दोनों को जलने संबंधित चोट भी आई। हालांकि दोनों को बचा लिया गया। जिस समय दोनों को बाहर निकाला गया, वो दोनों होश में थे। दोनों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किस वजह से लगी आग?

आग किस वजह से लगी, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि मामले की जांच शुरू हो गई है, जिससे जल्द से जल्द इस घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *