यमुनानगर के रादौर की अनाज मंडी में आज शुक्रवार सुबह करीब 30 वर्षीय प्रवासी श्रमिक ने आढ़ती की दुकान के ऊपर बने कमरे में गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के नौलखी निवासी रूपेश पुत्र दामोदर यादव के रूप में हुई है। वह अनाज मंडी में ठेकेदारी का काम करता था और दुकान नंबर 78 के ऊपर बने कमरे में रह रहा था। घटना की सूचना मिलने पर थाना रादौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुबह साथी कमरे में पहुंचे तो देखा शव जानकारी के अनुसार रूपेश काफी समय से रादौर अनाज मंडी में ठेकेदारी का काम कर रहा था। रहने के लिए उसे मंडी में ही दुकान नंबर 78 के ऊपर बने कमरे में जगह मिली हुई थी। शुक्रवार सुबह उसके साथी उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचे। कमरे में रूपेश को गमछे से फंदा लगाए हुए लटका देखा। साथियों ने तुरंत इसकी जानकारी दुकान मालिक सुनील कुमार को दी। इसके बाद सुनील कुमार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना रादौर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पत्नी से अनबन के बाद परेशान रहने की बात शुरुआती जांच में यह पता चला है कि रूपेश शराब का सेवन करता था। उसकी पत्नी के साथ अनबन चल रही थी और बताया जा रहा है कि पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह परेशान चल रहा था। हालांकि, पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि आत्महत्या का यही कारण था। फिलहाल उसके साथियों और परिचितों से जानकारी जुटाई जा रही है। थाना रादौर प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से अनाज मंडी में एक श्रमिक द्वारा फंदा लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। यमुनानगर के रादौर की अनाज मंडी में आज शुक्रवार सुबह करीब 30 वर्षीय प्रवासी श्रमिक ने आढ़ती की दुकान के ऊपर बने कमरे में गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के नौलखी निवासी रूपेश पुत्र दामोदर यादव के रूप में हुई है। वह अनाज मंडी में ठेकेदारी का काम करता था और दुकान नंबर 78 के ऊपर बने कमरे में रह रहा था। घटना की सूचना मिलने पर थाना रादौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुबह साथी कमरे में पहुंचे तो देखा शव जानकारी के अनुसार रूपेश काफी समय से रादौर अनाज मंडी में ठेकेदारी का काम कर रहा था। रहने के लिए उसे मंडी में ही दुकान नंबर 78 के ऊपर बने कमरे में जगह मिली हुई थी। शुक्रवार सुबह उसके साथी उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचे। कमरे में रूपेश को गमछे से फंदा लगाए हुए लटका देखा। साथियों ने तुरंत इसकी जानकारी दुकान मालिक सुनील कुमार को दी। इसके बाद सुनील कुमार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना रादौर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पत्नी से अनबन के बाद परेशान रहने की बात शुरुआती जांच में यह पता चला है कि रूपेश शराब का सेवन करता था। उसकी पत्नी के साथ अनबन चल रही थी और बताया जा रहा है कि पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह परेशान चल रहा था। हालांकि, पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि आत्महत्या का यही कारण था। फिलहाल उसके साथियों और परिचितों से जानकारी जुटाई जा रही है। थाना रादौर प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से अनाज मंडी में एक श्रमिक द्वारा फंदा लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

