अररिया-रानीगंज व भरगामा में आज 4 घंटे तक पावर कट:ताराबाड़ी-बोची फीडर में सुबह 9 बजे से कटौती, मेंटेनेंस और पेड़ों की होगी छंटाई

अररिया-रानीगंज व भरगामा में आज 4 घंटे तक पावर कट:ताराबाड़ी-बोची फीडर में सुबह 9 बजे से कटौती, मेंटेनेंस और पेड़ों की होगी छंटाई

बिजली विभाग अररिया, रानीगंज और भरगामा ब्लॉक में आज बिजली लाइनों का मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई करेगा। इस दौरान कई इलाकों में तय समय तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विभाग ने लोगों से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की है। अररिया सदर ब्लॉक के बोची बिजली घर के 11 केवी ताराबाड़ी और 11 केवी बोची फीडर में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस होगा। इससे इन फीडरों में करीब तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक बिजली इंजीनियर विकास कुमार ने दी। रानीगंज ब्लॉक में सुबह 8 बजे से कटौती रानीगंज ब्लॉक में भी बिजली बंद रहने की जानकारी सहायक बिजली इंजीनियर निशांत कुमार ने दी। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33 केवी भरगामा और खजुरी फीडर में मेंटेनेंस और पेड़ों की टहनियां काटी जाएंगी। इससे भरगामा और खजुरी बिजली घर से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। रानीगंज बिजली घर से निकलने वाले 11 केवी भरगामा, रानीगंज टाउन और बिसटोरिया फीडर में भी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई का काम होगा। इन इलाकों में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मेंटेनेंस के बाद बिजली सप्लाई फिर से शुरू होगी। बिजली विभाग अररिया, रानीगंज और भरगामा ब्लॉक में आज बिजली लाइनों का मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई करेगा। इस दौरान कई इलाकों में तय समय तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विभाग ने लोगों से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की है। अररिया सदर ब्लॉक के बोची बिजली घर के 11 केवी ताराबाड़ी और 11 केवी बोची फीडर में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस होगा। इससे इन फीडरों में करीब तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक बिजली इंजीनियर विकास कुमार ने दी। रानीगंज ब्लॉक में सुबह 8 बजे से कटौती रानीगंज ब्लॉक में भी बिजली बंद रहने की जानकारी सहायक बिजली इंजीनियर निशांत कुमार ने दी। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33 केवी भरगामा और खजुरी फीडर में मेंटेनेंस और पेड़ों की टहनियां काटी जाएंगी। इससे भरगामा और खजुरी बिजली घर से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। रानीगंज बिजली घर से निकलने वाले 11 केवी भरगामा, रानीगंज टाउन और बिसटोरिया फीडर में भी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई का काम होगा। इन इलाकों में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मेंटेनेंस के बाद बिजली सप्लाई फिर से शुरू होगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *