पीलीभीत में युवक का शव सड़क किनारे मिला:भाई ने भतीजे पर लकड़ी की फंटी से हत्या का लगाया आरोप, पुलिस बोली- चोट के निशान नहीं मिले

पीलीभीत में युवक का शव सड़क किनारे मिला:भाई ने भतीजे पर लकड़ी की फंटी से हत्या का लगाया आरोप, पुलिस बोली- चोट के निशान नहीं मिले

पीलीभीत में बिलसंडा थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव में गुरुवार रात करीब 8 बजे एक युवक का शव सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गांव निवासी सर्वेश सिंह के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई छोटे सिंह ने अपने भतीजे जीतू सिंह, जो वर्मा सिंह का बेटा है, पर हत्या का आरोप लगाया है। छोटे सिंह के मुताबिक, गुरुवार रात सर्वेश शराब के नशे में गाली दे रहा था। इसी दौरान जीतू से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जीतू ने सर्वेश के सीने पर लकड़ी की फंटी से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जीतू मौके से भाग गया। पुलिस को शुरुआती जांच में नहीं मिले चोट के निशान बिलसंडा थानाध्यक्ष जगदीप मलिक ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शुरुआती जांच में लकड़ी की फंटी से हमला किए जाने का कोई सबूत नहीं मिला है और शव पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *