नमस्कार, वाराणसी की कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें……70 साल की उम्र में सुरेंद्र कुमार द्विवेदी रोज सुबह छात्र की तरह तैयार होते हैं। बाइक उठाते हैं और करीब 15 किमी का सफर तय कर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचते हैं। क्लास में बैठकर पढ़ाई करते हैं, नोट्स बनाते हैं और होमवर्क भी पूरा करते हैं। खास बात यह है कि सुरेंद्र कुमार अरुणाचल प्रदेश में हाई सेकेंडरी स्तर पर लेक्चरर रह चुके हैं। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. काशी विद्यापीठ के मेस के खाने में निकला कीड़ा, एक महीने पहले ही शुरू हुआ था संचालन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बॉयज हॉस्टल के मेस में खाने को लेकर छात्रों ने शिकायत की है। छात्रों का आरोप है कि पिछले दो-तीन दिनों से किसी न किसी छात्र की थाली में कीड़ा निकल रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 2. वाराणसी में रिटायरमेंट के बाद फिर छात्र बने, बाइक से यूनिवर्सिटी पहुंचते वाराणसी में 70 साल की उम्र में सुरेंद्र कुमार द्विवेदी रोज सुबह छात्र की तरह तैयार होते हैं। बाइक उठाते हैं और करीब 15 किमी का सफर तय कर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचते हैं। क्लास में बैठकर पढ़ाई करते हैं, नोट्स बनाते हैं और होमवर्क भी पूरा करते हैं। पढ़ें पूरी खबर… 3. वाराणसी में फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर, 84 घाटों का संपर्क टूटा वाराणसी में मौसम एक बार फिर करवट लेने लगा है। गुरुवार सुबह तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा करीब 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जबकि वातावरण में नमी 69% रही। शहर का AQI 99 दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 4. यूपी चुनाव से पहले एबीवीपी से जुड़े 25 हजार छात्र, महानगर मंत्री बोले- चुनाव से कोई लेना-देना नहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान चल रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले वाराणसी महानगर में 25 हजार छात्र एबीवीपी के सदस्य बने हैं। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में भी पिछले चार दिनों से अभियान चल रहा है, जहां अब तक करीब 1100 छात्रों को संगठन से जोड़ा गया है। पढ़ें पूरी खबर… 5. रामनगर की रामलीला में प्रभु राम की निकली बरात, VIDEO रामनगर की ऐतिहासिक रामलीला में सातवें दिन विवाह प्रसंग ने पूरे माहौल को सियाराममय कर दिया। अयोध्या से निकली भगवान राम की बरात जब जनकपुर पहुंची तो लीलाप्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पढ़ें पूरी खबर… 6. कैप्टन स्मित मच्छार के लिए काशी में प्रार्थना, विश्वनाथ मंदिर में 21 शास्त्रियों ने किया रूद्राभिषेक फ्लाईदुबई की उड़ान में बुधवार को 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की देशभर में सराहना हो रही है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और कुशलक्षेम की कामना को लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम में गुरुवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान कराया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लघु रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 7. देशभर में कथाओं से पहले होगा वंदेमातरम, काशी में संतों ने प्रस्ताव किया पारित वाराणसी में अखिल भारतीय व्यास संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में धर्मांतरण, हिंदू धर्मग्रंथों और देवी-देवताओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और राष्ट्रभाव जागृत करने सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए।काशी के प्राचीन पातालपुरी मठ में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ व्यास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतगुरु बालक देवाचार्य जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पढ़ें पूरी खबर… 8. जानें वायरल ‘बाहुबली ट्रक’ की पूरी कहानी:15 साल पुराना ट्रक खींच रहा 200 टन से ज्यादा वजन, 308 पहियों का मॉड्यूलर ट्रेलर वाराणसी और पूर्वांचल के हाईवे पर पिछले तीन-चार दिनों से विशालकाय ‘बाहुबली ट्रक’ लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्रेलर पर बेलनाकार आकार का 200 टन से ज्यादा वजनी वैक्यूम बायलर लदा है। यह विशेष ट्रेलर ओडिशा के पारदीप बंदरगाह से लखीमपुर चीनी मिल के लिए निकला है। पढ़ें पूरी खबर… 9. वाराणसी में एयरपोर्ट की पार्किंग में सो गया यात्री, छूट गई दुबई की फ्लाइट वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार शाम एक यात्री शराब के नशे में पार्किंग में ही लेट गया। वह काफी देर तक वहीं पड़ा रहा और इसी दौरान उसकी फ्लाइट उड़ गई। बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर… 10. वाराणसी में किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार वाराणसी के जंसा पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित युवक को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर हरपुर अंडरपास के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज था। पढ़ें पूरी खबर…

