प्रयागराज के आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी:स्नेहा, वैभवी, उमरा और अंशिता बनीं ‘मिस फ्रेशर्स’

प्रयागराज के आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी:स्नेहा, वैभवी, उमरा और अंशिता बनीं ‘मिस फ्रेशर्स’

प्रयागराज के आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र की छात्राओं के स्वागत में गुरुवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रबंधक पंकज जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राओं का स्वागत करना और उन्हें महाविद्यालय के शैक्षणिक व सांस्कृतिक परिवेश से परिचित कराना था। इस दौरान स्नेहा, वैभवी, उमरा और अंशिता को मिस फ्रेशर्स चुना गया। समारोह की शुरुआत संगीतमय वातावरण में हुई। चीफ प्रॉक्टर डॉ. रंजना त्रिपाठी के निर्देशन में महाविद्यालय की करीब 800 छात्राओं ने एक सुर में “तेरा हिमालय आकाश सा हो, बहती रहे तेरी गंगा” गीत की सामूहिक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा सार्थक सभागार गूंज उठा। इसके बाद शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न शिक्षणेत्तर गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। इस दौरान बीए, बीकॉम, बीएएलएलबी (ऑनर्स) तथा परास्नातक की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान “आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं” गीत पर दी गई नृत्य प्रस्तुति ने सभागार में उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद ‘मिस फ्रेशर्स’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नवागंतुक छात्राओं ने रैंप वॉक और प्रश्नोत्तर दौर में अपने आत्मविश्वास और बौद्धिक कौशल का परिचय दिया। कड़े मुकाबले के उपरांत बीए से स्नेहा वर्मा, बीकॉम से वैभवी सिंह, बीएएलएलबी से उमरा जैस्मिन तथा परास्नातक से अंशिता सिंह को ‘मिस फ्रेशर्स’ के खिताब से नवाजा गया। वरिष्ठ छात्राओं के कुशल संचालन और संयोजन में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक, सलाहकार डॉ. ममता गुप्ता, उप प्राचार्या प्रो. ईभा सिरोठिया, डीन प्रो. अंजू श्रीवास्तव, चीफ प्रॉक्टर डॉ. रंजना त्रिपाठी, डॉ. मनन सिंघल, डॉ. हनी मिश्रा, डॉ. गौतम जायसवाल, डॉ. वैभव सिंह, डॉ. नूर, डॉ. दीक्षा, डॉ. ऋचा सहित आदि थीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *