भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का लक्ष्य क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup) 2027 खेलना है। अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट में खेलने की इच्छा रोहित कई बार जता चुके हैं। हाल ही में उन्होंने इसके लिए अपनी स्ट्रैटेजी के बारे में भी बात की। भारत के सीनियर ओपनर रोहित कहते हैं कि उनकी स्ट्रैटेजी पूरी तरह से वर्तमान में रहने, फिट रहने और बहुत आगे की सोचने के बजाय हर आने वाले मैच में लगातार अच्छी परफॉर्मेंस करने पर फोकस है।
वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ लगाया शानदार शतक
वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित ने शानदार शतक लगाया। गुवाहाटी में खेले गए इस मैच में रोहित ने 75 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली। 134.67 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए रोहित ने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। इस पारी के साथ ही रोहित ने अपने आलोचकों का मुंह भी बंद कर दिया।
यह खबर अपडेट हो रही है…




A memorable celebration during a memorable knock 