‘मैंने 7 साल प्यार किया, उसने दूसरा बॉयफ्रेंड बनाया’:होटल में जबरन संबंध बनाए, उसी के नंबर से वीडियो शेयर किया; लड़की को पीटने वाले का कबूलनामा

‘मैंने 7 साल प्यार किया, उसने दूसरा बॉयफ्रेंड बनाया’:होटल में जबरन संबंध बनाए, उसी के नंबर से वीडियो शेयर किया; लड़की को पीटने वाले का कबूलनामा

‘मैं नेहा (22) (बदला नाम) से प्यार करता था। 7 साल से उससे अफेयर चल रहा था। शादी भी करना चाहता था। 2 महीने पहले मुझे पता चला कि नेहा का किसी और से भी अफेयर है। इसी सिलसिले में हम दोनों होटल में 27 सितंबर को बात करने गए थे। होटल में हमलोग करीब 5 घंटे तक रुके। इस दौरान नेहा के दूसरे अफेयर के बार में मैंने उससे चर्चा की। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और मैंने गुस्से में उसके साथ मारपीट की। उसके साथ गलत भी किया। इसके बाद मैंने नेहा का मोबाइल तोड़ दिया। उसका सिम अपने मोबाइल में लगाया। उसके नंबर से व्हाट्सएप बनाया, फिर मारपीट और न्यूड वीडियो मैंने वायरल कर दिया।’ ये बातें आरोपी रोहित (25) ने पुलिस को बताई है। रोहित को फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रोहित के साथ उसके जीजा विक्रम (28) को भी गिरफ्तार किया है। विक्रम पर नेहा ने आरोप लगाया था कि उसी ने उसे होटल पहुंचाया था। मामले में 28 सितंबर की रात लड़की ने नगर थाना में केस किया था। 29 को रोहित और विक्रम गिरफ्तार हुए। 30 को कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। मामला नगर थाना क्षेत्र का है। रोहित-नेहा के बीच अफेयर की शुरुआत कैसे हुई, अफेयर दुश्मनी में कैसे बदली, रोहित के परिजन ने क्या बताया, मामले को लेकर क्या चर्चाएं हैं, पढ़ें रिपोर्ट… पहले कुछ तस्वीरें देखिए… कोचिंग पढ़ाने जाता था रोहित, प्यार हो गया रोहित की बहन और विक्रम की पत्नी नंदनी ने बताया कि मेरा भाई रोहित लड़की के ननिहाल में ट्यूशन पढ़ाने जाता था। वहां रोहित नेहा के ममेरे भाई-बहन को पढ़ाता था। लड़की का ननिहाल हमारे घर से 10 घर दूर है। नेहा ननिहाल में नहीं रहती थी, पर उसका बराबर वहां आना-जाना रहता था। इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया था। दोनों के बीच बातें शुरू हो गई। मिलना-जुलना भी लगा रहता था। इसी बीच लड़की स्वयं सहायता समूह में काम करने लगी। काम के दौरान नेहा को दूसरे लड़के से प्यार हो गया। उसने रोहित से दूरियां बना ली। होटल में नेहा ने ही रोहित को फोन करके बुलाया था। दो महीने पहले नेहा ने कहा, मैं शादी नहीं करूंगी पुलिस सूत्रों के अनुसार, रोहित और नेहा कई बार होटल में मिल चुके थे। होटल में इससे पहले अंतिम मुलाकात 2 अगस्त को हुई थी। पूछताछ में रोहित ने पुलिस को ये भी बताया कि नेहा पहले कहती थी वो उससे शादी करेगी। 2 महीने पहले उसने कहा कि वो शादी नहीं करेगी। मेरी मां जहां कहेगी, वहीं शादी करुंगी। रोहित का कहना है कि इसके बाद उसे शक होने लगा। रोहित ने छानबीन की। तब उसे पता चला कि नेहा किसी और से बात करने लगी है और उसका दूसरे से अफेयर शुरू हो चुका है। जिसके बाद से रोहित नाराज हो गया था। रोहित के पहुंचने के आधे घंटे बाद होटल पहुंची नेहा रोहित के अनुसार, 27 सितंबर को वो होटल में सुबह 7 बजे पहुंच चुका था। इसके आधे घंटे के बाद नेहा साढ़े 7 बजे अकेले होटल के कमरे में पहुंची। दोनों वहां 5 घंटे तक रहे। साढ़े 12 बजे दोपहर में दोनों होटल से निकल गए। लड़की ने अपनी प्राथमिकी बताया था कि AI वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और फिर होटल में बुलाकर मारपीट, दुष्कर्म किया गया था। कुछ रजामंदी तो कुछ जबरदस्ती हुई पिटाई के वायरल वीडियो में एक जगह लड़की रोते हुए कह रही है, ‘छोड़ दो, अब मैं कभी नहीं जाऊंगी, मैं ऐसा नहीं करूंगी।’ जांच में जुटे पुलिस के अधिकारी मानते हैं कि जिस तरह की घटना हुई, वह साधारण नहीं हो सकताी। लड़का बहुत ही आक्रोश में होगा, तभी इस तरह की घटना कर सकता है। अंदर कुछ बातें जबरदस्ती तो कुछ बातें रजामंदी से भी हुई होंगी। जिसका खुलासा दोनों को रिमांड पर लेने और जांच में होगा। मामले को लेकर ये भी चर्चाएं हैं फिलहाल बेगूसराय में चर्चा चल रही है कि आरोपी को लगा कि उसकी प्रेमिका कुछ दिनों से होटल के कमरों में अन्य लड़कों के पास भी जाती है। रोहित को जब इसका पता चला तो उसने इसकी पुष्टि करनी चाही। वह पहले होटल पहुंचा और कमरा बुक कर लिया। फिर अपने सोर्स के माध्यम से लड़की को बुलाया। नेहा जब कमरे में पहुंची तो रोहित ने उसकी पिटाई कर दी। समझौते की कोशिश हुई थी पुलिस जांच में पता चला है कि 27 सितंबर को 12:30 बजे होटल से निकलने के बाद लड़की के परिजनों को घटना की जानकारी हो गई थी। वह लोग दामोदरपुर गांव में पहुंचे और मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर बैठक हुई। जिसमें मामले में समझौता करने का प्रयास किया गया था, लेकिन बात नहीं बनने पर, अगले दिन मामला पुलिस के पास पहुंचा। ‘मैं नेहा (22) (बदला नाम) से प्यार करता था। 7 साल से उससे अफेयर चल रहा था। शादी भी करना चाहता था। 2 महीने पहले मुझे पता चला कि नेहा का किसी और से भी अफेयर है। इसी सिलसिले में हम दोनों होटल में 27 सितंबर को बात करने गए थे। होटल में हमलोग करीब 5 घंटे तक रुके। इस दौरान नेहा के दूसरे अफेयर के बार में मैंने उससे चर्चा की। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और मैंने गुस्से में उसके साथ मारपीट की। उसके साथ गलत भी किया। इसके बाद मैंने नेहा का मोबाइल तोड़ दिया। उसका सिम अपने मोबाइल में लगाया। उसके नंबर से व्हाट्सएप बनाया, फिर मारपीट और न्यूड वीडियो मैंने वायरल कर दिया।’ ये बातें आरोपी रोहित (25) ने पुलिस को बताई है। रोहित को फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रोहित के साथ उसके जीजा विक्रम (28) को भी गिरफ्तार किया है। विक्रम पर नेहा ने आरोप लगाया था कि उसी ने उसे होटल पहुंचाया था। मामले में 28 सितंबर की रात लड़की ने नगर थाना में केस किया था। 29 को रोहित और विक्रम गिरफ्तार हुए। 30 को कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। मामला नगर थाना क्षेत्र का है। रोहित-नेहा के बीच अफेयर की शुरुआत कैसे हुई, अफेयर दुश्मनी में कैसे बदली, रोहित के परिजन ने क्या बताया, मामले को लेकर क्या चर्चाएं हैं, पढ़ें रिपोर्ट… पहले कुछ तस्वीरें देखिए… कोचिंग पढ़ाने जाता था रोहित, प्यार हो गया रोहित की बहन और विक्रम की पत्नी नंदनी ने बताया कि मेरा भाई रोहित लड़की के ननिहाल में ट्यूशन पढ़ाने जाता था। वहां रोहित नेहा के ममेरे भाई-बहन को पढ़ाता था। लड़की का ननिहाल हमारे घर से 10 घर दूर है। नेहा ननिहाल में नहीं रहती थी, पर उसका बराबर वहां आना-जाना रहता था। इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया था। दोनों के बीच बातें शुरू हो गई। मिलना-जुलना भी लगा रहता था। इसी बीच लड़की स्वयं सहायता समूह में काम करने लगी। काम के दौरान नेहा को दूसरे लड़के से प्यार हो गया। उसने रोहित से दूरियां बना ली। होटल में नेहा ने ही रोहित को फोन करके बुलाया था। दो महीने पहले नेहा ने कहा, मैं शादी नहीं करूंगी पुलिस सूत्रों के अनुसार, रोहित और नेहा कई बार होटल में मिल चुके थे। होटल में इससे पहले अंतिम मुलाकात 2 अगस्त को हुई थी। पूछताछ में रोहित ने पुलिस को ये भी बताया कि नेहा पहले कहती थी वो उससे शादी करेगी। 2 महीने पहले उसने कहा कि वो शादी नहीं करेगी। मेरी मां जहां कहेगी, वहीं शादी करुंगी। रोहित का कहना है कि इसके बाद उसे शक होने लगा। रोहित ने छानबीन की। तब उसे पता चला कि नेहा किसी और से बात करने लगी है और उसका दूसरे से अफेयर शुरू हो चुका है। जिसके बाद से रोहित नाराज हो गया था। रोहित के पहुंचने के आधे घंटे बाद होटल पहुंची नेहा रोहित के अनुसार, 27 सितंबर को वो होटल में सुबह 7 बजे पहुंच चुका था। इसके आधे घंटे के बाद नेहा साढ़े 7 बजे अकेले होटल के कमरे में पहुंची। दोनों वहां 5 घंटे तक रहे। साढ़े 12 बजे दोपहर में दोनों होटल से निकल गए। लड़की ने अपनी प्राथमिकी बताया था कि AI वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और फिर होटल में बुलाकर मारपीट, दुष्कर्म किया गया था। कुछ रजामंदी तो कुछ जबरदस्ती हुई पिटाई के वायरल वीडियो में एक जगह लड़की रोते हुए कह रही है, ‘छोड़ दो, अब मैं कभी नहीं जाऊंगी, मैं ऐसा नहीं करूंगी।’ जांच में जुटे पुलिस के अधिकारी मानते हैं कि जिस तरह की घटना हुई, वह साधारण नहीं हो सकताी। लड़का बहुत ही आक्रोश में होगा, तभी इस तरह की घटना कर सकता है। अंदर कुछ बातें जबरदस्ती तो कुछ बातें रजामंदी से भी हुई होंगी। जिसका खुलासा दोनों को रिमांड पर लेने और जांच में होगा। मामले को लेकर ये भी चर्चाएं हैं फिलहाल बेगूसराय में चर्चा चल रही है कि आरोपी को लगा कि उसकी प्रेमिका कुछ दिनों से होटल के कमरों में अन्य लड़कों के पास भी जाती है। रोहित को जब इसका पता चला तो उसने इसकी पुष्टि करनी चाही। वह पहले होटल पहुंचा और कमरा बुक कर लिया। फिर अपने सोर्स के माध्यम से लड़की को बुलाया। नेहा जब कमरे में पहुंची तो रोहित ने उसकी पिटाई कर दी। समझौते की कोशिश हुई थी पुलिस जांच में पता चला है कि 27 सितंबर को 12:30 बजे होटल से निकलने के बाद लड़की के परिजनों को घटना की जानकारी हो गई थी। वह लोग दामोदरपुर गांव में पहुंचे और मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर बैठक हुई। जिसमें मामले में समझौता करने का प्रयास किया गया था, लेकिन बात नहीं बनने पर, अगले दिन मामला पुलिस के पास पहुंचा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *