विश्वेंद्र सिंह का आरोप- डीग में 5 गलत टिकट बांटे:5 वार्डों में कांग्रेस की शर्मनाक स्थिति रही; पोस्ट शेयर कर प्रत्याशियों के वोट गिनाए

विश्वेंद्र सिंह का आरोप- डीग में 5 गलत टिकट बांटे:5 वार्डों में कांग्रेस की शर्मनाक स्थिति रही; पोस्ट शेयर कर प्रत्याशियों के वोट गिनाए

भरतपुर-डीग में नगर निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस के भीतर टिकट वितरण को लेकर उठे सवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री और राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह ने एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए डीग कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीग के 40 वार्डों में से 5 वार्डों में गलत तरीके से टिकट दिए गए। विश्वेंद्र सिंह ने अपनी पोस्ट में इन पांचों प्रत्याशियों को मिले वोटों का भी उल्लेख किया है। एक दिन पहले भी 2 पोस्ट किए थे विश्वेंद्र सिंह ने इससे एक दिन पहले भी सोशल मीडिया पर 2 पोस्ट ​किए थे। इनमें उन्होंने भरतपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा, डीग कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लेकर नगर निकाय चुनाव में टिकट वितरण पर सवाल उठाए थे। 5 वार्डों में टिकट वितरण पर उठाए सवाल गुरुवार सुबह की अपनी पोस्ट में विश्वेंद्र सिंह ने लिखा कि डीग के 40 वार्डों में से 5 वार्डों में टिकट वितरण गलत तरीके से किया गया। उन्होंने इन वार्डों के चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए टिकट वितरण को लेकर सवाल उठाए और कहा कि इन परिणामों पर मंथन करने के बजाय डीग जिला अध्यक्ष कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से बात कर रहे हैं। पांचों वार्डों के वोट बताए वार्ड नंबर 01 से हेमराज सैनी 243 वोट मिले। वार्ड नंबर 10 प्रियकेश 14 वोट मिले। वार्ड नंबर 12 से बच्चू सिंह मीणा 56 वोट मिली। वार्ड नंबर 34 राजेंद्र प्रसाद को 86 वोट मिली। वार्ड नंबर 37 से सोहन लाल भारती को 10 वोट मिली।
ये खबर भी पढ़ें… विश्वेंद्र सिंह बोले- भरतपुर-डीग में चहेतों को टिकट बांटे:कहा- जनता को ​कब्र में दफनाया ​था, अब जनता उसी ​कब्र में डोटासरा को दफनाने के लिए तैयार पूर्व कैबिनेट मंत्री और राजपरिवार के पूर्व सदस्य विश्वेंद्र सिंह ने नगर निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने भरतपुर और डीग जिले में कांग्रेस की स्थिति को लेकर सवाल उठाए और दोनों जिलाध्यक्षों भरतपुर जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा और डीग जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी पर अपने चहेतों को टिकट देने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *