शामली में मेडिकल स्टोर संचालक और कर्मचारियों पर हमला:दवा लेने आए युवक ने साथियों संग डंडों से पीटा, CCTV

शामली में मेडिकल स्टोर संचालक और कर्मचारियों पर हमला:दवा लेने आए युवक ने साथियों संग डंडों से पीटा, CCTV

शामली शहर के नाला पटरी स्थित दयानंद नगर में मेडिकल स्टोर संचालक और उसके दो कर्मचारियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। संचालक का आरोप है कि पहले एक युवक मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर गया और कुछ देर बाद चार-पांच युवकों को साथ लेकर वापस आया। आरोप है कि सभी ने स्टोर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना में एक कर्मचारी का सिर फट गया, जबकि संचालक और दूसरे कर्मचारी को भी चोटें आई हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने की बात कही गई है। मौहल्ला अटल विहार निवासी अमित पुत्र वेदप्रकाश ने कोतवाली शामली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नाला पटरी, दयानंद नगर की गली नंबर एक में संतोष मेडिकल स्टोर संचालित करता है। 29 सितंबर की दोपहर करीब 2:15 बजे वह स्टोर पर बैठा था। इसी दौरान एक युवक आया और दवाई लेकर चला गया। सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी अमित के अनुसार, कुछ देर बाद वही युवक चार-पांच अन्य युवकों को साथ लेकर मेडिकल स्टोर पर पहुंचा। आरोप है कि आते ही सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। मारपीट में स्टोर संचालक के अलावा कर्मचारी बिट्टू और सन्नी को भी चोटें आईं। अमित ने आरोप लगाया कि मारपीट में बिट्टू का सिर फट गया, जबकि उसके और सन्नी के सिर, कमर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। आरोप है कि हमलावरों ने मेडिकल स्टोर में रखी दवाइयों को भी अस्त-व्यस्त कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह बीच-बचाव कराया। तहरीर के अनुसार, जाते समय आरोपियों ने अमित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। अमित ने तहरीर में बताया कि जिस युवक ने पहले मेडिकल स्टोर से दवाई खरीदी थी, उसने फोन-पे के जरिए भुगतान किया था। मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया भुगतान में उसका नाम विशाल पुत्र बोबी दिखाई दिया। अमित ने पुलिस को मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है। इसके अलावा मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड होने की बात कही गई है। अमित के मुताबिक घटना के बाद डायल-112 को सूचना दी गई। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और थाने में तहरीर देने के लिए कहा। मेडिकल स्टोर संचालक ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने तथा अपना और कर्मचारियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *