जालंधर | अर्बन एस्टेट फेज 2 में बीएमसी चौक से सिटी कॉलेज जाने वाली मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर न होने और बंद पड़ी लाल बत्तियों के कारण मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 7:45 बजे गीता मंदिर के पास छोटे बच्चों को लेकर जा रही ‘ला ब्लॉसम स्कूल’ की बस की टक्कर एक ऑल्टो कार से हो गई। कार में लगभग 6 क्विंटल दूध ढोया जा रहा था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र के कई चौराहों पर ट्रैफिक लाइट बंद हैं और कुछ जगहों पर खंभे उखड़कर सड़क किनारे पड़े हैं। फेज 2 के निवासियों ने जालंधर निगम कमिश्नर और मेयर से मांग की है कि सड़क पर तुरंत स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, बंद पड़ी लाल बत्तियों को चालू किया जाए और नए पोल लगाए जाएं।

