भास्कर न्यूज | जालंधर लाजपत नगर स्थित रेडक्रॉस भवन की दीवारों पर ‘भाजपा भगाओ, पंजाब बचाओ’ और ‘पंजाब दा हल खालिस्तान’ जैसे नारे लिखे मिले। यह नारे तब लिखे गए जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बुधवार को रैली करने सिटी में आ रहे हैं। थाना-6 में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु की गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी ट्रेस करने में जुटी है। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 2 मिनट 56 सैकेंड की वीडियो जारी कर इन नारों की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने नारों पर सफेद पेंट करवा दिया है। डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

