पलवल में गोकशी के 2 मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार:पहले नाकाबंदी में भाग गया था; एक दिन के पुलिस रिमांड पर

पलवल में गोकशी के 2 मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार:पहले नाकाबंदी में भाग गया था; एक दिन के पुलिस रिमांड पर

पलवल के बहीन थाना पुलिस ने गोकशी के दो मामलों में फरार चल रहे आरोपी वसीम को गिरफ्तार किया है। वह आलीमेव गांव का रहने वाला है। एसपी दीप्ति गर्ग ने बताया कि गोकशी और अवैध गतिविधियों में शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा। बहीन थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि 27 मई को पुलिस को सूचना मिली थी। वसीम बाइक पर गोमांस लेकर बेचने जा रहा था। पुलिस टीम ने रूपनगर नाटौली नहर के पास नाकाबंदी की। मांस का कट्टा छोड़कर भागा था पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक प्रतिबंतित मांस से भरा कट्टा छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने जब बरामद कट्टे की जांच की तो उसमें 20 किलोग्राम 700 ग्राम मांस मिला, जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया। आरोपी एक दिन के रिमांड पर घटना के बाद से वसीम लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल औजार बरामद किए गए। इसके बाद अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *