श्रीगंगानगर शहर से एक व्यापारी के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 31 निवासी महेश कोठारी (55) पांच दिन से लापता हैं। अब उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। मामला श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी रिपोर्ट में महेश कोठारी के बड़े भाई बालकृष्ण कोठारी ने रायसिंहनगर पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाकर भाई की तलाश करने की मांग की है। बालकृष्ण कोठारी ने बताया कि वे पुरानी मंडी, रायसिंहनगर में दुकान नंबर 73 पर रहते हैं। रूणेचा जाने की बात कहकर निकले थे

