अपराध नियंत्रण पर आईजी और एसटीएफ डीआईजी ने की समीक्षा

अपराध नियंत्रण पर आईजी और एसटीएफ डीआईजी ने की समीक्षा

भास्कर न्यूज | अररिया पूर्णिया आईजी विवेकानंद और एसटीएफ के डीआईजी सह अररिया जिले के प्रभारी पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह रविवार को अररिया पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की गई। आईजी विवेकानंद ने पुलिस अधिकारियों को लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने और मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया। कहा कि पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है, ताकि अपराध पर अंकुश लगे और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो। समीक्षा के दौरान एसटीएफ डीआईजी सह प्रभारी पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने जिले की आपराधिक स्थिति, विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों और पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। मौके पर अररिया एसपी जितेंद्र कुमार, एसडीपीओ सुशील कुमार, डीएसपी रघुनाथ सिंह, संतोष पोद्दार व अन्य थे। भास्कर न्यूज | अररिया पूर्णिया आईजी विवेकानंद और एसटीएफ के डीआईजी सह अररिया जिले के प्रभारी पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह रविवार को अररिया पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की गई। आईजी विवेकानंद ने पुलिस अधिकारियों को लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने और मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया। कहा कि पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है, ताकि अपराध पर अंकुश लगे और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो। समीक्षा के दौरान एसटीएफ डीआईजी सह प्रभारी पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने जिले की आपराधिक स्थिति, विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों और पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। मौके पर अररिया एसपी जितेंद्र कुमार, एसडीपीओ सुशील कुमार, डीएसपी रघुनाथ सिंह, संतोष पोद्दार व अन्य थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *