खगड़िया-हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक अरेस्ट:देशी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद; चौकीदार के घर के बाहर गाली-गलौज

खगड़िया-हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक अरेस्ट:देशी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद; चौकीदार के घर के बाहर गाली-गलौज

खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के सिराजपुर गांव में पुलिस ने हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान तेमथा करारी गांव निवासी अर्पित कुमार, पिता सुभाष भगत के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद किए हैं। चौकीदार के घर पर कर रहा था गाली-गलौज पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को सूचना मिली थी कि अर्पित कुमार सिराजपुर गांव में चौकीदार संजय पासवान के घर पहुंचकर गाली-गलौज कर रहा है। आरोप है कि इस दौरान वह हथियार लहराकर आसपास के लोगों को डरा-धमका रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस, तलाशी में हथियार बरामद सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और टीम गठित कर चौकीदार के घर भेजी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अर्पित कुमार को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लोडेड देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 26 सितंबर को दर्ज हुआ केस मामले में परबत्ता थाना में 26 सितंबर 2026 को कांड संख्या 379/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले भी दर्ज हो चुका है आपराधिक मामला पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अर्पित कुमार का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ 22 अगस्त 2025 को भी एक मामला दर्ज हुआ था। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और मौजूदा मामले में उसकी भूमिका की जांच कर रही है। खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के सिराजपुर गांव में पुलिस ने हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान तेमथा करारी गांव निवासी अर्पित कुमार, पिता सुभाष भगत के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद किए हैं। चौकीदार के घर पर कर रहा था गाली-गलौज पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को सूचना मिली थी कि अर्पित कुमार सिराजपुर गांव में चौकीदार संजय पासवान के घर पहुंचकर गाली-गलौज कर रहा है। आरोप है कि इस दौरान वह हथियार लहराकर आसपास के लोगों को डरा-धमका रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस, तलाशी में हथियार बरामद सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और टीम गठित कर चौकीदार के घर भेजी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अर्पित कुमार को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लोडेड देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 26 सितंबर को दर्ज हुआ केस मामले में परबत्ता थाना में 26 सितंबर 2026 को कांड संख्या 379/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले भी दर्ज हो चुका है आपराधिक मामला पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अर्पित कुमार का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ 22 अगस्त 2025 को भी एक मामला दर्ज हुआ था। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और मौजूदा मामले में उसकी भूमिका की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *