खगड़िया के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निःशुल्क ECG जांच की सुविधा मिल रही है। जून से अगस्त 2026 के बीच जिले के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 1,955 मरीजों की मुफ्त ECG जांच की गई। इससे सीने से जुड़ी तकलीफ और हृदय संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान में मदद मिल रही है। 7 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सुविधा मुफ्त ECG जांच की सुविधा सदर अस्पताल खगड़िया, अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी, सीएचसी अलौली, चौथम, मानसी, परबत्ता और पीएचसी बेलदौर में उपलब्ध है। इस सुविधा से खासकर गरीब, बुजुर्ग और ग्रामीण मरीजों को राहत मिली है। उन्हें निजी जांच केंद्रों पर होने वाले खर्च और आने-जाने की परेशानी से भी बचत हो रही है। सीने में दर्द और सांस फूलने पर कराई जा रही जांच सीने में दर्द, सांस फूलना, चक्कर आना, अत्यधिक पसीना आना, घबराहट, अचानक कमजोरी और धड़कन अनियमित होने जैसे लक्षणों वाले मरीजों की ECG जांच कराई जा रही है। जांच के जरिए गंभीर हृदय संबंधी समस्या की आशंका होने पर मरीज को आगे के इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है। गंभीर मरीजों को तुरंत रेफर करने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद आवश्यकता के अनुसार बड़े अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। जिलाधिकारी विक्रम वीरकर ने निर्देश दिया है कि आर्थिक परेशानी के कारण कोई भी मरीज जांच या उपचार से वंचित नहीं रहे। ECG सेवा की नियमित समीक्षा सिविल सर्जन डॉ. रविन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में सभी संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों को ECG जांच नियमित रूप से संचालित करने, मरीजों का अभिलेख रखने और गंभीर मरीजों के रेफरल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेश चंद्र और जिला लेखा प्रबंधक रंजीत कुमार संस्थानवार ECG जांच की उपलब्धि की समीक्षा कर स्वास्थ्य संस्थानों के साथ समन्वय कर रहे हैं। लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अपील जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सीने में दर्द, सांस फूलना, अत्यधिक पसीना, घबराहट, अचानक कमजोरी, चक्कर या धड़कन अनियमित होने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षण होने पर तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लेने और जरूरत पड़ने पर निःशुल्क ECG जांच का लाभ लेने की अपील की गई है। खगड़िया के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निःशुल्क ECG जांच की सुविधा मिल रही है। जून से अगस्त 2026 के बीच जिले के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 1,955 मरीजों की मुफ्त ECG जांच की गई। इससे सीने से जुड़ी तकलीफ और हृदय संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान में मदद मिल रही है। 7 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सुविधा मुफ्त ECG जांच की सुविधा सदर अस्पताल खगड़िया, अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी, सीएचसी अलौली, चौथम, मानसी, परबत्ता और पीएचसी बेलदौर में उपलब्ध है। इस सुविधा से खासकर गरीब, बुजुर्ग और ग्रामीण मरीजों को राहत मिली है। उन्हें निजी जांच केंद्रों पर होने वाले खर्च और आने-जाने की परेशानी से भी बचत हो रही है। सीने में दर्द और सांस फूलने पर कराई जा रही जांच सीने में दर्द, सांस फूलना, चक्कर आना, अत्यधिक पसीना आना, घबराहट, अचानक कमजोरी और धड़कन अनियमित होने जैसे लक्षणों वाले मरीजों की ECG जांच कराई जा रही है। जांच के जरिए गंभीर हृदय संबंधी समस्या की आशंका होने पर मरीज को आगे के इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है। गंभीर मरीजों को तुरंत रेफर करने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद आवश्यकता के अनुसार बड़े अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। जिलाधिकारी विक्रम वीरकर ने निर्देश दिया है कि आर्थिक परेशानी के कारण कोई भी मरीज जांच या उपचार से वंचित नहीं रहे। ECG सेवा की नियमित समीक्षा सिविल सर्जन डॉ. रविन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में सभी संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों को ECG जांच नियमित रूप से संचालित करने, मरीजों का अभिलेख रखने और गंभीर मरीजों के रेफरल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेश चंद्र और जिला लेखा प्रबंधक रंजीत कुमार संस्थानवार ECG जांच की उपलब्धि की समीक्षा कर स्वास्थ्य संस्थानों के साथ समन्वय कर रहे हैं। लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अपील जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सीने में दर्द, सांस फूलना, अत्यधिक पसीना, घबराहट, अचानक कमजोरी, चक्कर या धड़कन अनियमित होने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षण होने पर तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लेने और जरूरत पड़ने पर निःशुल्क ECG जांच का लाभ लेने की अपील की गई है।

