सीवान में हाइवा ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, मौत:घर से 500 मीटर दूर हादसा, हाइवा के नीचे फंसे; JCB से निकाला, चालक फरार

सीवान में हाइवा ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, मौत:घर से 500 मीटर दूर हादसा, हाइवा के नीचे फंसे; JCB से निकाला, चालक फरार

सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिद्रुति हाता गांव के पास रविवार शाम तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप हाईवे पर हुआ। मृतकों की पहचान टड़वां गांव निवासी 35 वर्षीय मुकेश कुमार और उनके 10 वर्षीय बेटे बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे को बाइक पर बैठाकर बाजार जा रहे थे मुकेश परिजनों के अनुसार, मुकेश कुमार हर रविवार की तरह रविवार शाम भी अपने बेटे बिट्टू को बाइक पर बैठाकर सब्जी खरीदने बाजार जा रहे थे। घर से करीब 500 मीटर दूर ही तेज रफ्तार हाइवा ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया कि हाइवा हकाम की ओर से आ रहा था और जवाहर नवोदय विद्यालय के पास विपरीत दिशा में जाकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक समेत हाइवा के नीचे फंसे पिता-पुत्र टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक समेत मुकेश और उनका बेटा हाइवा के नीचे फंस गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को निकालने का प्रयास किया। बाइक हाइवा के नीचे फंसी होने के कारण लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में जेसीबी की मदद से हाइवा को हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। निजी स्कूल और कोचिंग में पढ़ाते थे मुकेश परिजनों के अनुसार, मुकेश कुमार निजी विद्यालय और कोचिंग संस्थान में पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। बेटे के साथ रविवार को बाजार जाना उनकी सामान्य दिनचर्या का हिस्सा था, लेकिन इसी दौरान हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हाइवा छोड़कर चालक फरार, पुलिस ने किया जब्त बताया गया कि हादसे के बाद गिट्टी लदा हाइवा मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया। मुफस्सिल थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हुई है। हाइवा जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिद्रुति हाता गांव के पास रविवार शाम तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप हाईवे पर हुआ। मृतकों की पहचान टड़वां गांव निवासी 35 वर्षीय मुकेश कुमार और उनके 10 वर्षीय बेटे बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे को बाइक पर बैठाकर बाजार जा रहे थे मुकेश परिजनों के अनुसार, मुकेश कुमार हर रविवार की तरह रविवार शाम भी अपने बेटे बिट्टू को बाइक पर बैठाकर सब्जी खरीदने बाजार जा रहे थे। घर से करीब 500 मीटर दूर ही तेज रफ्तार हाइवा ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया कि हाइवा हकाम की ओर से आ रहा था और जवाहर नवोदय विद्यालय के पास विपरीत दिशा में जाकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक समेत हाइवा के नीचे फंसे पिता-पुत्र टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक समेत मुकेश और उनका बेटा हाइवा के नीचे फंस गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को निकालने का प्रयास किया। बाइक हाइवा के नीचे फंसी होने के कारण लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में जेसीबी की मदद से हाइवा को हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। निजी स्कूल और कोचिंग में पढ़ाते थे मुकेश परिजनों के अनुसार, मुकेश कुमार निजी विद्यालय और कोचिंग संस्थान में पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। बेटे के साथ रविवार को बाजार जाना उनकी सामान्य दिनचर्या का हिस्सा था, लेकिन इसी दौरान हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हाइवा छोड़कर चालक फरार, पुलिस ने किया जब्त बताया गया कि हादसे के बाद गिट्टी लदा हाइवा मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया। मुफस्सिल थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हुई है। हाइवा जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *