बेतिया में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर को बेतिया के ऐतिहासिक सागर पोखरा मंदिर परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम चंपारण की ओर से कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी विधिक योजनाओं और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी देना था। नालसा-बालसा की योजनाओं की दी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। पैनल अधिवक्ता शेखर कुमार जोशी, राजेश राम तथा पीएलवी चंदन कुमार रजक और मौसी मियां ने लोगों को नालसा और बालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जरूरतमंदों को मिलती है मुफ्त कानूनी सहायता शिविर में बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए पात्र लोग प्राधिकार से संपर्क कर सकते हैं। मेडिएशन 3.0 से विवाद सुलझाने पर जोर कार्यक्रम के दौरान मेडिएशन 3.0 के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। बताया गया कि मध्यस्थता के माध्यम से पक्षकार आपसी सहमति से विवादों का समाधान कर सकते हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है। 21 नवंबर को एनआई एक्ट विशेष लोक अदालत सचिव धीरेंद्र कुमार पांडे ने लोगों से 21 नवंबर को बेतिया व्यवहार न्यायालय में आयोजित होने वाली एनआई एक्ट विशेष लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संबंधित मामलों के पक्षकार इस अवसर का उपयोग कर अपने विवादों का समाधान करा सकते हैं। बेतिया में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर को बेतिया के ऐतिहासिक सागर पोखरा मंदिर परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम चंपारण की ओर से कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी विधिक योजनाओं और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी देना था। नालसा-बालसा की योजनाओं की दी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। पैनल अधिवक्ता शेखर कुमार जोशी, राजेश राम तथा पीएलवी चंदन कुमार रजक और मौसी मियां ने लोगों को नालसा और बालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जरूरतमंदों को मिलती है मुफ्त कानूनी सहायता शिविर में बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए पात्र लोग प्राधिकार से संपर्क कर सकते हैं। मेडिएशन 3.0 से विवाद सुलझाने पर जोर कार्यक्रम के दौरान मेडिएशन 3.0 के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। बताया गया कि मध्यस्थता के माध्यम से पक्षकार आपसी सहमति से विवादों का समाधान कर सकते हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है। 21 नवंबर को एनआई एक्ट विशेष लोक अदालत सचिव धीरेंद्र कुमार पांडे ने लोगों से 21 नवंबर को बेतिया व्यवहार न्यायालय में आयोजित होने वाली एनआई एक्ट विशेष लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संबंधित मामलों के पक्षकार इस अवसर का उपयोग कर अपने विवादों का समाधान करा सकते हैं।

