जमुई-टमाटर की आड़ में 11 लाख की शराब तस्करी:पिकअप से 125 पेटी शराब बरामद, झारखंड से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी; 3 अरेस्ट

जमुई-टमाटर की आड़ में 11 लाख की शराब तस्करी:पिकअप से 125 पेटी शराब बरामद, झारखंड से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी; 3 अरेस्ट

जमुई में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टमाटर की आड़ में ले जाई जा रही करीब 11 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी है। विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना स्थित गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 125 पेटियों में रखी 3216 बोतल शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 1117.440 लीटर बताई गई है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… झारखंड के धनबाद से मुजफ्फरपुर जा रही थी खेप उत्पाद विभाग के अनुसार शराब की यह खेप झारखंड के धनबाद से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी। तस्करों ने जांच से बचने के लिए पिकअप में टमाटर के बीच शराब की पेटियां छिपा रखी थीं। वाहन की तलाशी के दौरान शराब बरामद होने के बाद विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया। तीन तस्कर गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें धनबाद सदर थाना क्षेत्र के ठाकुर कुल्ही निवासी धीरज कुमार (19), सरायढेला थाना क्षेत्र के सुगियाडीह निवासी नितिन कुमार (21) और जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ निवासी सुनील कुमार (29) शामिल हैं। धीरज कुमार पिकअप का चालक बताया गया है। गुप्त सूचना पर कटौना में घेराबंदी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब की बड़ी खेप ले जाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद टीम को कटौना के पास कार्रवाई के लिए लगाया गया। संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें टमाटर की आड़ में छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू उत्पाद विभाग ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि शराब की खेप धनबाद में कहां से लोड की गई थी और मुजफ्फरपुर में इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। विभाग इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटा है। जमुई में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टमाटर की आड़ में ले जाई जा रही करीब 11 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी है। विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना स्थित गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 125 पेटियों में रखी 3216 बोतल शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 1117.440 लीटर बताई गई है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… झारखंड के धनबाद से मुजफ्फरपुर जा रही थी खेप उत्पाद विभाग के अनुसार शराब की यह खेप झारखंड के धनबाद से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी। तस्करों ने जांच से बचने के लिए पिकअप में टमाटर के बीच शराब की पेटियां छिपा रखी थीं। वाहन की तलाशी के दौरान शराब बरामद होने के बाद विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया। तीन तस्कर गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें धनबाद सदर थाना क्षेत्र के ठाकुर कुल्ही निवासी धीरज कुमार (19), सरायढेला थाना क्षेत्र के सुगियाडीह निवासी नितिन कुमार (21) और जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ निवासी सुनील कुमार (29) शामिल हैं। धीरज कुमार पिकअप का चालक बताया गया है। गुप्त सूचना पर कटौना में घेराबंदी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब की बड़ी खेप ले जाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद टीम को कटौना के पास कार्रवाई के लिए लगाया गया। संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें टमाटर की आड़ में छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू उत्पाद विभाग ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि शराब की खेप धनबाद में कहां से लोड की गई थी और मुजफ्फरपुर में इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। विभाग इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *