भारत ने समरकंद में हुए 46वें चेस ओलिंपियाड में रविवार को 2 मेडल अपने नाम किए। टीम ने ओपन में सिल्वर मेडल जीता। वहीं महिला टीम ब्रॉन्ज जीतने में सफल रही। ओपन में वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश को हंगरी के ग्लेब डुडिन के खिलाफ हार मिली। वहीं टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे उज्बेकिस्तान को ओपन में गोल्ड जीता। चीन ने महिला वर्ग में गोल्ड हासिल किया। ओपन में भारत दूसरे स्थान पर रहा ओपन कैटेगरी के आखिरी राउंड में भारत और हंगरी का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। गुकेश के हार के बाद GM अर्जुन एरिगैसी ने GM पीटर लेको को हराकर भारत को मुकाबला ड्रॉ कराने में मदद की। मेजबान उजबेकिस्तान ने यूक्रेन को 2.5-1.5 से हराकर गोल्ड जीता। निर्णायक गेम में GM मुखिद्दीन मादामिनोव ने GM रोमन देहतियारोव को हराया। जर्मनी ने नीदरलैंड्स को 2.5-1.5 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत और जर्मनी के अंक बराबर रहे, लेकिन टाईब्रेक के आधार पर भारत को सिल्वर मेडल मिला। सविता ने ड्रॉ खेल महिला टीम को ब्रॉन्ज दिलाया महिला वर्ग में भारत का आखिरी राउंड जॉर्जिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रहा। IM सविता श्री ने मुश्किल स्थिति से वापसी करते हुए जॉर्जिया की IM मेरी अरबिड्जे के खिलाफ ड्रॉ हासिल किया। इससे भारत पोडियम पर जगह बनाने में सफल रहा। चीन ने वियतनाम को 3-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। कजाखस्तान ने पोलैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलकर सिल्वर हासिल किया। चीन ने दूसरे स्थान पर रहे कजाखस्तान से दो अंक आगे रहते हुए अपना सातवां महिला चेस ओलिंपियाड गोल्ड जीता। भारत ने टाईब्रेक के आधार पर अमेरिका, पोलैंड, आर्मेनिया और मंगोलिया को पीछे छोड़ते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। ———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली बोले- 2027 में आखिरी वर्ल्ड कप खेलूंगा:ट्रॉफी के लिए सबकुछ दांव पर लगा दूंगा; वनडे में सबसे ज्यादा 54 शतक लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि 2027 का वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। उन्होंने कहा कि वे ट्रॉफी जीतने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगाने को तैयार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
चेस ओलिंपियाड में भारत को डबल मेडल:ओपन कैटेगरी में सिल्वर, महिला टीम ने ब्रॉन्ज जीता; वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश हारे

