वीकेंड पर बनाएं कैफे स्टाइल स्ट्रॉबेरी पिस्ता आइस्ड माचा लाटे और क्रीमी बिस्कॉफ आइस्ड लाटे, आसान है रेसिपी

वीकेंड पर बनाएं कैफे स्टाइल स्ट्रॉबेरी पिस्ता आइस्ड माचा लाटे और क्रीमी बिस्कॉफ आइस्ड लाटे, आसान है रेसिपी

Iced Latte Recipe: संडे स्पेशल पर अगर आप चाय या कॉफी से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो घर पर ही कैफे जैसी स्ट्रॉबेरी पिस्ता आइस्ड माचा लाटे या क्रीमी बिस्कॉफ आइस्ड लाटे बना सकते हैं। इससे आपका दिन भी खास बन जाएगा। आइए जानते हैं, इन्हें घर पर बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी और इन्हें बनाने का आसान तरीका क्या है।

क्रीमी बिस्कॉफ आइस्ड लाटे

सामग्री:

  • 1 बड़ा चम्मच इंस्टेंट कॉफी पाउडर
  • 1½ बड़े चम्मच बिस्कॉफ स्प्रेड
  • आधा छोटा चम्मच चीनी
  • एक चुटकी नमक
  • 3 बड़े चम्मच गर्म पानी
  • 1 कप दूध
  • जरूरत के अनुसार बर्फ

बनाने का तरीका:

  1. सबसे पहले एक पैन में ¾ कप दूध और बिस्कॉफ स्प्रेड डालें। इसमें एक चुटकी नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  2. मिश्रण को धीमी से मध्यम आंच पर गर्म करें और बीच बीच में चलाते रहें। बिस्कॉफ पूरी तरह पिघलकर दूध में अच्छी तरह मिल जाए और दूध हल्का गर्म हो जाए तो गैस बंद कर दें। दूध को तेज उबाल न दें।
  3. अब एक छोटे गिलास या कटोरी में गर्म पानी, इंस्टेंट कॉफी और चीनी डालें। इसे अच्छी तरह फेंटें, जब तक कॉफी हल्की और झागदार न हो जाए।
  4. सर्विंग गिलास में भरपूर बर्फ डालें और उसके ऊपर गर्म बिस्कॉफ वाला दूध डालें। बर्फ की वजह से दूध थोड़ा ठंडा हो जाएगा।
  5. अब इसमें बचा हुआ ¼ कप दूध डालें और सबसे ऊपर तैयार झागदार कॉफी डालें।
  6. हल्का सा मिलाएं और ठंडा ठंडा क्रीमी बिस्कॉफ आइस्ड लाटे सर्व करें।

स्ट्रॉबेरी पिस्ता आइस्ड माचा लाटे

सामग्री:

  • 3 बड़े चम्मच बिना चीनी वाला स्ट्रॉबेरी प्यूरी
  • जरूरत के अनुसार बर्फ
  • 60 मिलीलीटर पानी
  • 1 छोटा चम्मच माचा पाउडर
  • 240 मिलीलीटर बिना चीनी वाला पिस्ता मिल्क
  • एक चौथाई छोटा चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट
  • 1 छोटा चम्मच मेपल सिरप

बनाने का तरीका:

  1. सबसे पहले 3 से 4 पकी हुई स्ट्रॉबेरी को ब्लेंडर में डालकर प्यूरी बना लें। चाहें तो इन्हें हाथ से मैश करके भी हल्की दरदरी प्यूरी तैयार कर सकते हैं।
  2. तैयार स्ट्रॉबेरी प्यूरी को सर्विंग ग्लास के नीचे डालें और ऊपर से जरूरत के अनुसार बर्फ डालें।
  3. अब एक अलग गिलास में पानी और माचा पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंटें, ताकि माचा की गांठ न रहे।
  4. इसमें पिस्ता मिल्क, वनीला एक्सट्रैक्ट और मेपल सिरप डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  5. अब तैयार माचा और पिस्ता मिल्क के मिश्रण को स्ट्रॉबेरी प्यूरी और बर्फ वाले ग्लास में धीरे धीरे डालें।
  6. स्ट्रॉबेरी पिस्ता आइस्ड माचा लाटे तैयार है। इसे बिना मिलाए लेयर के साथ पी सकते हैं या पीने से पहले अच्छी तरह मिलाकर स्ट्रॉबेरी फ्लेवर का आनंद ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *