सीहोर में पानी के केन से भरा ऑटो पलटा:पुलिया की खराब हालत फिर बनी हादसे की वजह, लोगों ने जल्द निर्माण पूरा करने की मांग

सीहोर में पानी के केन से भरा ऑटो पलटा:पुलिया की खराब हालत फिर बनी हादसे की वजह, लोगों ने जल्द निर्माण पूरा करने की मांग

सीहोर नगर के जमशेदनगर स्थित छोटे पुल के पास बुधवार को पानी के केन और केम्परों से लदा एक ऑटो अनियंत्रित होकर नाले के किनारे पलट गया। हादसे के बाद ऑटो में रखे पानी के पीले केन नाले और आसपास बिखर गए। राहत की बात रही कि ऑटो चालक और आसपास मौजूद लोग सुरक्षित रहे। पलटते ही नाले के किनारे बिखर गए केन हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नाले के किनारे उतरकर बिखरे हुए केन और सामान को बाहर निकालने में जुट गए। ऑटो नाले के किनारे बुरी तरह पलटा हुआ था, जबकि आसपास गंदगी और पानी जमा था। लोगों ने चालक की मदद से एक-एक कर सामान बाहर निकाला। जर्जर पुलिया के कारण बना रहता है खतरा स्थानीय लोगों के मुताबिक जमशेदनगर की यह छोटी पुलिया लंबे समय से जर्जर हालत में है। कुछ समय से यहां मरम्मत और जीर्णोद्धार का काम भी चल रहा है। इसी दौरान पुल का एक बड़ा कंक्रीट का हिस्सा गिर गया था। उस समय काम कर रहे मजदूर भी बाल-बाल बचे थे। संकरे रास्ते से निकलते हैं वाहन क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुल की खराब हालत और संकरे रास्ते के कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी होती है। दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए भी यह रास्ता जोखिम भरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुल का काम जल्द पूरा कराने और निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था रखने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *