खरगोन में चुनाव आयोग की मतदान जागरूकता चौपाल:टीम ने सुनाए गीत, 29 सितंबर को जिला पंचायत वार्ड 19 का मतदान

खरगोन में चुनाव आयोग की मतदान जागरूकता चौपाल:टीम ने सुनाए गीत, 29 सितंबर को जिला पंचायत वार्ड 19 का मतदान

खरगोन जिला पंचायत के वार्ड 19 में 29 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। गांवों में दिनभर किसान और मजदूर खेती-काम में व्यस्त रहते हैं। ऐसे मतदाताओं तक मतदान की जानकारी पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग की ओर से रात में चौपाल लगाकर जागरूक किया जा रहा है। सेलानी गांव में रात को लगी चौपाल बीती रात सेलानी गांव में मतदान जागरूकता के लिए चौपाल लगाई गई। राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एम्बेसेडर सारिका घारू ने किसानों और कामगारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट की अपनी अहमियत है और लोगों से मतदान के दिन समय निकालकर पोलिंग बूथ पहुंचने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि खेती और मजदूरी के काम के बीच मतदान छूट न जाए, इसलिए मतदान के दिन अपनी सुविधा के अनुसार समय निकालकर वोट जरूर डालें। गीतों के जरिए समझाई मतदान प्रक्रिया चौपाल में जागरूकता गीत भी सुनाए गए। ग्रामीणों ने वोट डालने की प्रक्रिया, वोटर आईडी और चुनाव से जुड़े सवाल पूछे। इन सवालों के जवाब भी उन्हें सरल भाषा में दिए गए। चौपाल का उद्देश्य खास तौर पर उन मतदाताओं तक पहुंचना है, जो दिनभर खेतों में काम करने या मजदूरी में व्यस्त रहते हैं और दिन के समय होने वाले जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाते। रात में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की अच्छी मौजूदगी रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *