‘सेवा संकल्प अभियान यात्रा’ कोटपूतली पहुंचने पर स्वागत:गौशाला में गौ सेवा हुई, विकास कार्यों पर ग्रामीणों से बातचीत की

‘सेवा संकल्प अभियान यात्रा’ कोटपूतली पहुंचने पर स्वागत:गौशाला में गौ सेवा हुई, विकास कार्यों पर ग्रामीणों से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा में 25 साल पूरे होने पर ‘सेवा संकल्प अभियान यात्रा’ कोटपूतली पहुंची। वडनगर से वाराणसी तक चलने वाली इस यात्रा का कोटपूतली-बहरोड़ जिले में स्वागत किया गया। लोकसभा सांसद धवल भाई पटेल की अगुवाई में रूट नंबर 7 गोमती मोटरसाइकिल सेवादल के सदस्यों का नारेहड़ा स्थित गोगाजी मंदिर में स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री मोदी का भारत माता की सेवा का सफर गुजरात से शुरू होकर 25 सालों से जारी है। भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है, जिसमें युवा शक्ति का अहम योगदान है। इस अभियान के तहत गौशाला में गौ सेवा की गई। साथ ही, कई जगहों पर विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों से बातचीत भी हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और युवा मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *