बक्सर में पानी में तैरता दिखा सफेद बोरा:खोलने पर मिला मृत भैंस का बच्चा, लोगों को हत्या कर शव फेंकने की थी आशंका

बक्सर में पानी में तैरता दिखा सफेद बोरा:खोलने पर मिला मृत भैंस का बच्चा, लोगों को हत्या कर शव फेंकने की थी आशंका

बक्सर के चौसा नगर पंचायत में रविवार सुबह इंडेन गैस एजेंसी के पास पानी भरे गड्ढे में एक सफेद बोरा तैरता दिखा। इसे देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों को लगा कि इसमें किसी व्यक्ति का शव है, जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बोरे को पानी से बाहर निकाला। जब बोरा खोला गया तो उसमें इंसान का शव नहीं, बल्कि भैंस के बच्चे का शव मिला। भैंस के बच्चे को बोरे में भरकर गड्ढे में फेंका दरअसल, किसी ने मृत भैंस के बच्चे को सफेद प्लास्टिक के बोरे में भरकर गड्ढे में फेंक दिया था। पानी में रहने से बोरा ऊपर आ गया, जिससे लोगों को शव होने का शक हुआ। करीब एक घंटे तक भीड़ लगी रही। घटनास्थल के पास दो इस्तेमाल किए गए कंडोम भी मिले, जिनका भैंस के बच्चे के शव से कोई संबंध नहीं था। आशंका गलत निकलने पर माहौल सामान्य हुआ और पुलिस जानकारी लेकर चली गई। मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि सफेद बोरा पानी में तैरता देखकर लोगों ने शव होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बोरे के अंदर भैंस के बच्चे का शव मिला। इंसानी शव होने की बात सामने नहीं आई। बक्सर के चौसा नगर पंचायत में रविवार सुबह इंडेन गैस एजेंसी के पास पानी भरे गड्ढे में एक सफेद बोरा तैरता दिखा। इसे देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों को लगा कि इसमें किसी व्यक्ति का शव है, जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बोरे को पानी से बाहर निकाला। जब बोरा खोला गया तो उसमें इंसान का शव नहीं, बल्कि भैंस के बच्चे का शव मिला। भैंस के बच्चे को बोरे में भरकर गड्ढे में फेंका दरअसल, किसी ने मृत भैंस के बच्चे को सफेद प्लास्टिक के बोरे में भरकर गड्ढे में फेंक दिया था। पानी में रहने से बोरा ऊपर आ गया, जिससे लोगों को शव होने का शक हुआ। करीब एक घंटे तक भीड़ लगी रही। घटनास्थल के पास दो इस्तेमाल किए गए कंडोम भी मिले, जिनका भैंस के बच्चे के शव से कोई संबंध नहीं था। आशंका गलत निकलने पर माहौल सामान्य हुआ और पुलिस जानकारी लेकर चली गई। मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि सफेद बोरा पानी में तैरता देखकर लोगों ने शव होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बोरे के अंदर भैंस के बच्चे का शव मिला। इंसानी शव होने की बात सामने नहीं आई।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *